15 OCTTHURSDAY2026 1:11:56 AM
Life Style

नवरात्रि में कुंवारी कन्याओं को जरूर करना चाहिए यह उपाय, मां दुर्गा से मिलेगा शीघ्र विवाह का वरदान

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 10 Oct, 2026 04:03 PM
नवरात्रि में कुंवारी कन्याओं को जरूर करना चाहिए यह उपाय, मां दुर्गा से मिलेगा शीघ्र विवाह का वरदान

नवरात्रि में पूजा करना हमारे आध्यात्मिक नज़रिए को बेहतर बनाने और देवी को प्रसन्न करके हमारी इच्छाएं पूरी करने का एक तरीका है।  यह पूजा तब ज़्यादा सफल होगी जब हम सही दिशा में और सही तरीके से पूजा-अर्चना करेंगे। क्या आपके विवाह में अड़चनें आ रही हैं, बार बार बात बनते-बनते रह जाती है ?  तो नवरात्रि के पावन पर्व पर कुछ आसान उपाय करने से आपके जीवन की सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी । नवरात्रि में मां दुर्गा की आराधना करने से सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

PunjabKesari
नवरात्रि में करें ये पाठ

नवरात्रि के दौरान दुर्गा सप्तशती का पाठ अत्यंत फलदायक होता है। यह माना जाता है कि इससे विवाह में आ रही सभी प्रकार की अड़चनें और नकारात्मक प्रभाव दूर हो सकते हैं। इसे सच्चे मन और विश्वास के साथ करें और मां दुर्गा से अपने विवाह के सफल होने की प्रार्थना करें।  इसके अलावा नवरात्रि में मां पार्वती, जिन्हें गौरी माता भी कहा जाता है, का पूजन विशेष रूप से अविवाहित लड़कियों के लिए किया जाता है। मां गौरी को अखंड सौभाग्य और सुहाग का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उनके पूजन से विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस पूजन के लिए मां गौरी को हल्दी, चूड़ियां, और सिंदूर अर्पित करें।


मां कात्यायनी की करें पूजा

नवरात्रि के छठे दिन देवी कात्यायनी की पूजा अर्चना करें, इससे से शीघ्र ही विवाह के लिए योग बनेंगे। मां कात्यायनी की संध्याकालीन पूजा, गोधूलि वेला की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। मां कात्यायनी को पीला रंग अति प्रिय है, ऐसे में पीला या लाल वस्त्र धारण कर संध्याकाल में माता की पूजा करें। साथ ही माता को पीले रंग के सुगंधित पुष्प, नैवेद्य अर्पित करें. इसके साथ मां को शहद का भोग अवश्य लगाएं। इससे माता प्रसन्न होंगी और विवाह सम्बन्धी अड़चनें दूर होंगी। 

PunjabKesari
मां दुर्गा को चढ़ाएं लाल चुनरी

नवरात्रि के अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। यदि किसी के विवाह में बाधाएं आ रही हैं, तो इस दिन कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराएं और उपहार स्वरूप वस्त्र और फल दें। मां दुर्गा को लाल चुनरी और सिंदूर चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे विवाह की बाधाएं दूर होती हैं और जल्दी विवाह के योग बनते हैं। पूजा के समय मां दुर्गा के सामने बैठकर विवाह की प्रार्थना करें और लाल चुनरी चढ़ाकर आशीर्वाद लें। इसके अलावा मां दुर्गा के चरणों में एक नारियल चढ़ाएं और पूजा के बाद इसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करें। इससे विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं और जल्द विवाह के योग बनते हैं।
 

Related News