18 NOVWEDNESDAY2026 7:38:02 PM
Life Style

नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने  ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित है ये रंग

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 14 Oct, 2026 12:17 PM
नवरात्रि के चौथे दिन विद्या बालन ने  ब्लू साड़ी में बिखेरा जलवा, मां कूष्मांडा को समर्पित है ये रंग

नारी डेस्क:  बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने नवरात्रि के चौथे दिन रॉयल ब्लू रंग की साड़ी में अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कर पारंपरिक शाही अंदाज से प्रशंसकों का ध्यान आकर्षित किया। विद्या बालन ने अपना यह पारंपरिक लुक मां कूष्मांडा को समर्पित किया। विद्या बालन की साड़ी पर की गई बारीक सुनहरी कढ़ाई, आकर्षक ईयररिंग्स और खूबसूरत आभूषणों ने उनके लुक को खास बना दिया। 
PunjabKesari

रॉयल ब्लू रंग की साड़ी में उनका शाही अंदाज भारतीय पारंपरिक परिधानों की समृद्ध विरासत और खूबसूरती को दर्शाता है। नवरात्रि के चौथे दिन मां कूष्मांडा की पूजा की जाती है। उन्हें ऊर्जा, तेज और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। विद्या बालन का पारंपरिक अंदाज त्योहार के उत्सवी रंगों और भारतीय संस्कृति के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है।


मां कूष्मांडा का स्वरूप जितना दिव्य है, उतना ही ऊर्जावान और कल्याणकारी माना जाता है। वे अपनी मंद मुस्कान से ब्रह्मांड की रचना करती हैं, इसलिए उन्हें ब्रह्मांड की आदिशक्ति कहा जाता है।  गहरे नीले रंग को भव्यता, स्थिरता, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।   उनको सृष्टि की आदिशक्ति और ब्रह्मांड की रचनाकार माना जाता है। माता के इस स्वरूप की आठ भुजाएं हैं, इसलिए इन्हें अष्टभुजा भी कहते हैं। इस दिन का रंग रॉयल ब्लू है। पंचांग परंपरा में इस रंग को शांति और समृद्धि जैसी भावनाओं से जोड़ा गया है। 
 

Related News