17 JULFRIDAY2026 9:36:32 PM
Nari

Samay Raina की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 3 लाख का जुर्माना

  • Edited By Monika,
  • Updated: 14 Jul, 2026 05:35 PM
Samay Raina की बढ़ीं मुश्किलें, सुप्रीम कोर्ट ने लगाया 3 लाख का जुर्माना

नारी डेस्क : कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर कानूनी विवादों में घिर गए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान समय रैना के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उन पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। कोर्ट ने टिप्पणी की कि उन्होंने अदालत को गुमराह किया और सुनवाई के दौरान गलत बयान दिए। साथ ही अदालत ने दो सप्ताह के भीतर जुर्माने की राशि जमा करने का निर्देश दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि समय रैना ने न्यायिक प्रक्रिया को गंभीरता से नहीं लिया और अदालत के समक्ष दिए गए उनके बयान सही नहीं पाए गए। कोर्ट ने यह भी कहा कि रिकॉर्ड पर तथ्यों के अनुरूप जानकारी न देना और गलत हलफनामा दाखिल करना गंभीर मामला है। शुरुआत में अदालत ने 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाने की बात कही थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर 3 लाख रुपये कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय सीमा के भीतर जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई तो उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

PunjabKesari

कोर्ट ने क्या कहा?

मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने टिप्पणी करते हुए कहा कि अदालत को गुमराह करना और गलत जानकारी देना स्वीकार नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अपने व्यवहार में सुधार नहीं करता और समाज की भावनाओं का सम्मान नहीं करता, तो उसे उसके परिणाम भी भुगतने होंगे।

यें भी पढ़ें : लिवर खराब होने से पहले शरीर में दिखते हैं 4 संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

क्या है पूरा मामला?

यह मामला 'इंडियाज गॉट लेटेंट' शो से जुड़े विवाद से संबंधित है। जनवरी 2025 में प्रसारित एक एपिसोड में की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया था। इस मामले में कई एफआईआर (FIR) दर्ज की गई थीं और शो को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू हुई थी। विवाद बढ़ने के बाद समय रैना ने अपने शो के सभी एपिसोड यूट्यूब सहित अन्य प्लेटफॉर्म से हटा दिए थे। बता दें की हाल ही में समय रैना ने 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के साथ वापसी की, लेकिन शो एक बार फिर विवादों में आ गया। इसी सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान उनके आचरण और दाखिल किए गए हलफनामे पर सवाल उठे।

यें भी पढ़ें : रात में आए ये 5 सपने तो भूलकर भी किसी को न बताएं, वरना रूठ सकती है किस्मत

 

सुनवाई के दौरान क्या हुआ?

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता पक्ष की ओर से समय रैना के व्यवहार पर सवाल उठाए गए। वहीं, सॉलिसिटर जनरल ने भी कहा कि युवाओं के सामने बेहतर आदर्श मौजूद हैं। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने समय रैना के खिलाफ सख्त टिप्पणी करते हुए उन पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और निर्धारित समय में राशि जमा करने का निर्देश दिया। अब इस मामले पर सभी की नजरें टिकी हैं कि समय रैना अदालत के निर्देशों का पालन करते हैं या नहीं।

Related News