04 JULSATURDAY2026 6:08:23 AM
Nari

कभी Out Of Fashion नहीं होता Polka Dot, इससे लगाएं 90s का तड़का

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 26 Jun, 2026 01:14 PM
कभी Out Of Fashion नहीं होता Polka Dot, इससे लगाएं 90s का तड़का

पोल्का डॉट (Polka Dot) एक ऐसा फैशन ट्रेंड है जो हर सीजन में स्टाइलिश और क्लासी नजर आता है। छोटे-बड़े डॉट्स वाले प्रिंट्स आपके लुक में एक रेट्रो चार्म और मॉडर्न टच जोड़ते हैं। यही वजह है कि यह हर साल नए अंदाज में फैशन ट्रेंड्स में वापसी करता है और कभी पुराना नहीं पड़ता। चाहे कैजुअल आउटिंग हो, ऑफिस लुक या पार्टी, पोलका डॉट आउटफिट्स यह हर मौके पर शानदार लगता है।

PunjabKesari
पोल्का डॉट मैक्सी ड्रेस

गर्मियों में फ्लोई पोल्का डॉट मैक्सी ड्रेस बेहद ट्रेंडी और आरामदायक रहती है। इसे स्ट्रॉ हैट और फ्लैट सैंडल के साथ स्टाइल करें।

PunjabKesari
 ब्लैक एंड व्हाइट पोल्का डॉट ड्रेस

ब्लैक और व्हाइट पोलका डॉट्स का कॉम्बिनेशन कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होता। यह लुक क्लासी, एलिगेंट और हर उम्र की महिलाओं पर खूबसूरत लगता है।

PunjabKesari
पोल्का डॉट टॉप के साथ डेनिम

व्हाइट या ब्लैक पोल्का डॉट टॉप को ब्लू डेनिम जींस के साथ पहनकर आप एक स्मार्ट और कैजुअल लुक पा सकती हैं।

PunjabKesari
पोल्का डॉट साड़ी

अगर आप एथनिक फैशन पसंद करती हैं, तो पोल्का डॉट साड़ी आपके वार्डरोब में जरूर होनी चाहिए। पर्ल ज्वेलरी के साथ यह लुक और भी आकर्षक लगता है।

PunjabKesari
पोल्का डॉट स्कर्ट

मिडी या लॉन्ग पोलका डॉट स्कर्ट को सॉलिड कलर टॉप के साथ पेयर करके स्टाइलिश समर लुक क्रिएट किया जा सकता है।

PunjabKesari
ऑफिस के लिए पोल्का डॉट शर्ट

पोल्का डॉट शर्ट को ट्राउजर या पेंसिल स्कर्ट के साथ पहनकर प्रोफेशनल और फैशनेबल लुक पाया जा सकता है।

PunjabKesari
पोल्का डॉट को-ऑर्ड सेट

इन दिनों पोल्का डॉट को-ऑर्ड सेट्स काफी ट्रेंड में हैं। ये ट्रैवल, ब्रंच और वेकेशन लुक के लिए परफेक्ट माने जाते हैं।

PunjabKesari
पोलका डॉट एक्सेसरीज

अगर आप हल्का ट्रेंड अपनाना चाहती हैं, तो पोलका डॉट स्कार्फ, बैग, हेयरबैंड या शूज भी स्टाइल में चार चांद लगा सकते हैं।


पोल्काडॉट्स को स्टाइल करने के टिप्स

-बड़े डॉट्स बोल्ड और फैशन-फॉरवर्ड लुक देते हैं।
-छोटे डॉट्स सॉफ्ट और एलिगेंट दिखते हैं।
-पोलका डॉट्स को सॉलिड कलर्स के साथ मैच करें।
-पर्ल ईयररिंग्स और मिनिमल एक्सेसरीज के साथ यह प्रिंट बेहद खूबसूरत लगता है।
फैशन का नया स्टेटमेंट बना Polka Dot

Related News