
नारी डेस्कः सुनीता आहूजा इस समय लॉकअप को लेकर लाइमलाइट में हैं। सुनीता वहां अपने रिश्ते को लेकर भी कई पर्सनल बातें शेयर कर रही हैं। गोविंदा जो कि एक्टर है लेकिन यहां हम गोविंदा सुनीता की नहीं बल्कि गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना के बारे में बात करने वाले हैं जो एक्टर थी लेकिन बाद में एस्ट्रोलॉजर बन गई। टीवी एक्ट्रेस रागिनी खन्ना उन्हीं की बेटी हैं। आरती-कृष्णा अभिषेक और रागिनी के बारे में तो सब जानते हैं इसलिए आज कामिनी खन्ना की लाइफ पर बात करते हैं।
गोविंदा की तरह हंसमुख उनकी बहन कामिनी खन्ना
वैसे आप कामिनी खन्ना की स्माइल और चेहरा ध्यान से देखेंगे तो आपको गोविंदा की झलक दिखेगी, अपने भाई की तरह कामिनी भी काफी हंसमुख स्वभाव की है। गोविंदा की बहन कामिनी खन्ना मल्टी टास्कर हैं। एक्टिंग के अलावा भी उन्होंने बहुत सारे काम किए हैं। सिंगिंग, एक्टिंग, राइटर, आर जे, म्यूजिक डायरेक्टर की जॉब के बाद वह एस्टोलॉजर भी बन चुकी हैं। इन दिनों वह बेटी रागिनी के साथ मिलकर KK baby Cartoons नाम से यूट्यूब चैनल चला रही हैं जहां बच्चों के लिए वह नर्सरी राइम्स अपलोड करती हैं जिसमें बच्चों को गुड हैबीट के बारे में भी वह सिखाती हैं।

एक्टिंग-आरजे, सिंगिंग के बाद अब बच्चों को सिखा रही Nursery Rhyems
कामिनी, कल हो ना हो, मानसून वेडिंग , चलते चलते और फैशन जैसी मूवीज का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अपने लाजवाब करियर में उन्होंने करीब 300 एड की स्क्रिप्ट्स लिखी और म्यूटिक दिया हैं और अपनी मां के आशीर्वाद से उन्होंने करीब 30 किताबें भी लिखी हैं। उनकी मां शास्त्रीय गायिका निर्मला देवी थी जिससे कामिनी ही नहीं बल्कि गोविंदा और उनके बाकी भाई-बहन भी बहुत प्रभावित रहे।
अब यहां लोगों के मन में ये सवाल भी उठा था कि इतने सफल एक्टिंग, आर जे और राइटर करियर के बाद ग्लैमर वर्ल्ड को छोड़कर वह एस्ट्रोलॉजी की दुनिया में कैसे आ गई । इस पर उन्होंने कहा था कि वह बीमार रह रही थी और बहुत तकलीफ में जिंदगी जी रही थी। 96 किलो से उन्होंने अपना 45 किलो वजन कम किया और इस तकलीफ को दूर करने के लिए उन्हें एस्ट्रोलॉजी सहारे की जरूरत थी। उनके पति बहुत अच्छे एस्ट्रोलॉजर थे लेकिन वह बार बार अपने बारे में उनसे पूछती थी तो वह उन्हें डांट लगाते थे कि वह क्या रोज अपने बारे में ही पूछती रहती है बस उसके बाद उन्होंने खुद एस्ट्रोलॉजी करने की ठानी। कई सालों की मेहनत और प्रेक्टिस के बाद वह इस एस्ट्रोलॉजी के करियर में आई। वह ब्यूटी विद एस्ट्रोलॉजी नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाती हैं जिसका नाम उन्होंने गोविंदा के सुझाव पर ही रखा था।
सिद्धार्थ कनन के एक इंटरव्यू में रागिनी खन्ना ने बताया था कि पहले वह अमृतसर में रहते थे लेकिन ब्लू स्टार ऑपरेशन के बाद वह मुंबई आ रगए थे। मेरी मां ने अपने सपने पूरे करने के लिए खूब काम किया है और कड़ी मेहनत करती आई हैं। बता दें कि कामिनी खन्ना के पति का नाम प्रवीण खन्ना (Praveen Khanna) है, जो पेशे से एक फिल्म निर्माता (प्रोड्यूसर) थे。 हालांकि, शादी के कुछ साल बाद वे अपने पति से अलग हो गई। रागिनी के अलावा उनके बेटे अमित खन्ना है और वो भी टीवी एक्टर हैं।