
नारी डेस्क : ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान की बहन फराह खान इस वक्त खूब चर्चा में है जिन्होंने खुलासा किया कि उनकी बहन को एलिमनी में 400 करोड़ की कोई बड़ी रकम नहीं दी गई थी, यह सब खबरें झूठी है। बहन के ना चाहते हुए भी फराह ने सालों बाद इस बात का सच दुनिया के सामने रखा। सुजैन खान और फराह खान, दोनों बहनों ने खूब नाम कमाया लेकिन अपनी शादी बचाने में कामयाब नहीं रही। सुजैन की शादी 14 साल बाद टूटी तो दूसरी की 24 साल बाद। आइए जानते है क्या करती है सुजैन की बहन फराह खान अली?

बता दें कि फराह खान अली, मशहूर अभिनेता-फिल्म निर्माता संजय खान और उनकी दिवंगत पत्नी ज़रीन खान की बड़ी बेटी है। सुजैन के पिता ने 2 शादियां की। उनकी पहली पत्नी जरीन कतरक थी। मगर जरीन संग रिश्ते में होते हुए संजय खान ने जीनत अमान संग दूसरी शादी कर ली लेकिन यह शादी लंबी नहीं टिक पाई। कहा जाता है कि संजय, जीनत संग मारपीट किया करते थे, इसलिए वो इस शादी से निकल गई। जिसके बाद जीनत अमान ने दूसरी शादी कर ली। जीनत अमान संग तलाक के बाद संजय खान फिर पहली पत्नी के पास वापिस लौट आए।
संजय खान को जरीन कतरक से 4 बच्चे है। फराह खान अली, सुजैन से बड़ी है, इसके अलावा उनका एक भाई जायद खान और बहन सिमोना अरोड़ा है। सुजैन खान की तरह फराह खान भी मॉडल और ज्वेलरी डिजाइनर है। फराह खान अली ने साल 1999 में जाने-माने डीजे, सिंगर और कम्पोजर अकील अली (DJ Aqeel) से शादी की थी। 24 साल साथ रहने के बाद दोनों ने साल 2021 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया। इस शादी से फराह खान अली को एक बेटा आजाद और एक बेटी फिजा है। फराह के दोनों बच्चे बड़े हो चुके है और हाइयर एजुकेशन ले रहे हैं लेकिन मां की तरह लाइमलाइट से दूर रहते है।

वहीं सुजैन की दूसरी बड़ी बहन सिमोन अरोड़ा भी एक जानी-मानी इंटीरियर डिज़ाइनर, बिजनेसवुमेन (Entrepreneur) हैं। वह मुंबई के 'SIMONE' नाम के एक लग्ज़री होम डेकोर ब्रांड की फाउंडर और क्रिएटिव हेड हैं। सिमोन अरोड़ा ने बिजनेसमैन अजय अरोड़ा से शादी कीं। वे दोनों मिलकर मशहूर होम फर्निशिंग ब्रांड 'D'Decor' चलाते हैं।
वहीं उनका भाई जायद खान एक एक्टर और निर्माता हैं। एक्टिंग के अलावा, उन्होंने 'बॉर्न फ्री एंटरटेनमेंट' (Born Free Entertainment) नाम का अपना प्रोडक्शन हाउस भी शुरू किया। उनका खुद का बिजनेस व एक इंवेस्टर भी है। जायद खान ने अपनी बचपन की दोस्त मलाइका पारेख से शादी की। जायद की बीवी जेमोलॉजिस्ट और ज्वेलरी डिजाइनर हैं। वह जाने-माने हीरा व्यापारी की बेटी है। घर और परिवार के साथ-साथ मलाइका बिजनेस भी संभाल रही है।