02 AUGSUNDAY2026 8:26:30 PM
Life Style

जाने-माने बाइकर की सड़क हादसे में गई जान, जिस बाइक से कमाया नाम वही बनी मौत की वजह

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 01 Aug, 2026 02:35 PM
जाने-माने बाइकर की सड़क हादसे में गई जान, जिस बाइक से कमाया नाम वही बनी मौत की वजह

नारी डेस्क: मुर्शिदाबाद के बाइकर और कंटेंट क्रिएटर की सड़क हादसे में मौत।  पुलिस ने  बताया कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले बाइकर और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर, जिन्हें 'सुमन राइडर' के नाम से जाना जाता था, की कोलकाता से घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक चलाना सुमन का जुनून था। शुरुआती जांच से पता चला है कि कोलकाता से मुर्शिदाबाद जिले लौटते समय उनका संतुलन बिगड़ गया और वे हादसे का शिकार हो गए।
 

यह भी पढ़ें:  पीएम से माफी मांगने वाली टीनएजर को लेकर कंगना रनौत का Reaction 
 

पुलिस के अनुसार, सलाम शेख के बेटे सुमन मुर्शिदाबाद जिले के दौलताबाद पुलिस स्टेशन इलाके के बेनीदासपुर गांव के रहने वाले थे। वे सोशल मीडिया पर 'सुमन राइडर' के तौर पर अपने फॉलोअर्स के बीच काफी लोकप्रिय थे।  वे कंटेंट क्रिएशन के काम से कोलकाता गए थे। काम खत्म करने के बाद गुरुवार देर रात बाइक से घर लौटते समय नादिया जिले के कृष्णानगर पुलिस स्टेशन इलाके के पास वे हादसे का शिकार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार में बाइक चलाते समय युवा बाइकर का अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे बाइक से गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
 

यह भी पढ़ें:  शरीर में इस कमी के कारण बच्चे नहीं कर पाते concentration, पहले समझिए इसका कारण फिर ढूंढो इलाज
 

शुरुआती जांच में पुलिस का अनुमान है कि सुमन की मौत मौके पर ही हो गई थी। युवा बाइकर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उनके परिवार वालों को इस दुखद घटना की जानकारी दे दी गई है। पिछले महीने ही दक्षिण कोलकाता के ढाकुरिया की बाइकर देबाहुति बनर्जी की भी एक हादसे में मौत हो गई थी। कोलकाता से कुल 15 लोग आठ बाइकों पर सवार होकर ओडिशा के चांदीपुर गए थे। ओडिशा से बाइक लेकर लौटते समय खड़गपुर के पास देबाहुति की बाइक का पहिया एक गड्ढे में चला गया। तेज रफ्तार के कारण देबाहुति का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क से नीचे गिर गईं, जिससे अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

Related News