04 JULSATURDAY2026 4:26:01 AM
Nari

'Zeenat Aman की आंख तिरछी पापा की मारपीट से नहीं बल्कि अपनी मां की वजह से हुई'

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 03 Jul, 2026 06:23 PM
'Zeenat Aman की आंख तिरछी पापा की मारपीट से नहीं बल्कि अपनी मां की वजह से हुई'

नारी डेस्कः संजय खान और जीनत अमान के अफेयर और फिर लड़ाई के किस्से तो आम ही सुनने को मिलते रहे हैं लेकिन पहली बार उनकी बेटी फराह खान इस मामले में बोली और उन्होंने इन अफवाहों को बकवास बताया जिसमें यह कहा जाता रहा है कि उनके पिता संजय खान ने जीनत अमान को इतना पीटा की उनका जबड़ा टूट गया और एक आंख खराब हो गई थी। फराह ने पहली बार उनकी आंख तिरछी होने की असली वजह बताई और यह भी कहा कि जीनत के कारण उनके पैरेंट्स की शादी लगभग टूट गई थी। 

पापा ने जीनत अमान से शादी की थी लेकिन कभी मारपीट नहीं की 

दरअसल, साल 1978 में संजय जीनत की शादी की अफवाहें आई थी और उसी समय के दौरान कहा गया था कि संजय खान ने उनसे मारपीट की थी। उस समय संजय जरीन संग शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे। हाल ही में फराह खान अली ने विक्की लालवानी को दिए इंटरव्यू में पुष्टि की कि उनके पिता ने जीनत अमान से शादी की थी लेकिन उन्होंने इस बात से इनकार किया कि उन्होंने कभी उनके साथ मारपीट की थी। 
PunjabKesari

फराह ने उनके पिता के साथ रिश्ते के बारे में पूछ गया तो फराह ने कहा, 'उस समय मैं बहुत छोटी थी, इसलिए मुझे ज्यादा कुछ याद नहीं है। मैं उस समय 9-10 साल की थी। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि सोशल मीडिया पर मेरे पिता द्वारा जीनत अमान को पीटने और उनकी आंख में चोट लगने की जो झूठी कहानी बार-बार सामने आती है, वह सब बकवास है, क्योंकि मेरे पिता ने कभी भी मेरी मां या अपनी किसी भी बेटी पर हाथ नहीं उठाया। वह ऐसे हिंसक व्यक्ति नहीं हैं जो किसी महिला पर हाथ उठाएं।'

जीनत की आंख तिरछी होने की वजह पापा नहीं उनकी मां 

जीनत की आंख तिरछी होने की बात करते हुए फराह खान अली ने आगे कहा, 'जहां तक मुझे पता है, मेरी मां ने मुझे बताया था कि जीनत अमान की मां को आंखों की बीमारी थी। उनकी एक आंख छोटी भी थी। इसलिए, मिस अमान को जो समस्या थी, वह जेनेटिक थी, न कि वह जो लिखा गया था। मेरी मां ने मुझे बताया था कि मेरे पिता ने कभी जीनत अमान पर हाथ नहीं उठाया।' हालांकि उन्होंने यह कहा कि उनके पैरेंट्स की शादी लगभग टूट ही गई थी लेकिन उनकी मां बहुत मजबूत महिला थीं। फराह के मुताबिक, उनकी मां ने बेटे जायद को जन्म दिया और फिर बेटे और उन्हें पिता के पास छोड़कर चली गईं, पर बाद में लौट आईं।
PunjabKesari

फराह ने उन बातों को भी अफवाहें ही बताया जिसमें कहा जाता रहा है कि उनकी मां जरीन भी झगड़ा करती थी। फराह ने कहा, 'क्या आपको सच में लगता है कि मेरी मां किसी दूसरी औरत से झगड़ा करेंगी और उसे मारेंगी? नहीं, मेरी मां ऐसी नहीं थी। मेरे मां ने कहा था कि तुम्हारे पिता जीनत अमान की तरफ आकर्षित थे, इसलिए मैं इसके लिए सिर्फ उन्हें दोष नहीं देती। दोनों तरफ से आकर्षण था। फराह खान अली ने फिर जीनत अमान और संजय खान की शादी की अफवाहों की पुष्टि की, और कहा, 'हां, उस समय उन्होंने शादी की थी। शादी मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी और उनका तलाक भी मुस्लिम तरीके से ही हुआ था। मैंने पिता से इस बारे में इसलिए नहीं पूछा क्योंकि मुझे इसकी जरूरत महसूस नहीं हुई। मेरी मां ने उन्हें माफ कर दिया था और आगे बढ़ गई थीं।'

खुद एक्टर ने भी इस बारे में अपनी अपनी बायोग्राफी 'द बिग मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ' में जिक्र किया था। साथ ही संजय खान ने एक रेडियो शो में कहा था, 'अगर आप 1981 से 1984 तक देखें, तो उन्होंने कई फिल्में की हैं और उनकी आंखें बहुत अच्छी हैं। हालांकि बाद में आंखें उनकी थोड़ी टेढ़ी हो गईं क्योंकि उसकी मां की आंखें भी वैसी थीं। यह जेनेटिक था और मुझ पर यह लेबल लगा दिया गया कि मैंने उसे थप्पड़ मारा। मैंने उसे कभी थप्पड़ नहीं मारा।


 

Related News