01 JUNMONDAY2026 3:44:07 PM
Nari

RCB कप्तान रजत पाटीदार का आलीशान घर देख रह जाएंगे दंग, सादगी में छिपी है लग्जरी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 01 Jun, 2026 01:28 PM
RCB कप्तान रजत पाटीदार का आलीशान घर देख रह जाएंगे दंग, सादगी में छिपी है लग्जरी

नारी डेस्क : आईपीएल में शानदार प्रदर्शन और कप्तानी के दम पर अपनी अलग पहचान बनाने वाले Rajat Patidar इन दिनों खूब चर्चा में हैं। क्रिकेट के मैदान पर शांत  नजर आने वाले रजत की पर्सनल लाइफ भी उतनी ही सादगी भरी है। इसका अंदाजा उनके खूबसूरत घर को देखकर लगाया जा सकता है। उनका घर आधुनिक सुविधाओं से लैस होने के बावजूद बेहद सरल, सुकूनभरा और आकर्षक नजर आता है। घर का हर कोना क्लासिक डिजाइन और शानदार इंटीरियर का बेहतरीन उदाहरण पेश करता है।

वुडन फ्लोरिंग और बेज पर्दों से मिला क्लासी लुक

रजत पाटीदार के घर का इंटीरियर पहली नजर में ही लोगों का ध्यान खींच लेता है। घर में लाइट ब्राउन वुडन फ्लोरिंग का इस्तेमाल किया गया है, जो पूरे स्पेस को गर्माहट और प्राकृतिक सुंदरता प्रदान करती है। इसके साथ बेज रंग के पर्दों का संयोजन घर को एक एलिगेंट और मॉडर्न लुक देता है। कमरे में कई लेयर वाले पर्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे घर का माहौल और भी स्टाइलिश और आरामदायक दिखाई देता है।

PunjabKesari

घर को खूबसूरत बनाते हैं सही पर्दे

अगर आप भी अपने घर को आकर्षक और क्लासी लुक देना चाहते हैं, तो पर्दों का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। दीवारों के रंग के अनुसार पर्दों का चयन करने से घर का पूरा लुक बदल सकता है। हल्के रंग की दीवारों के साथ गहरे रंग के पर्दे काफी खूबसूरत लगते हैं, जबकि आजकल प्रिंटेड और टेक्सचर्ड पर्दों का ट्रेंड भी तेजी से बढ़ रहा है। सही पर्दे न केवल घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं बल्कि कमरे को अधिक आरामदायक भी बनाते हैं।

क्यों खास है वुडन फ्लोरिंग?

वुडन फ्लोरिंग आज भी इंटीरियर डिजाइन की दुनिया में सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक मानी जाती है। इसकी प्राकृतिक बनावट और आकर्षक पैटर्न घर को प्रीमियम लुक देते हैं। खास बात यह है कि वुडन फ्लोरिंग मॉडर्न, ट्रेडिशनल और रस्टिक, हर तरह के इंटीरियर के साथ आसानी से मेल खा जाती है। यही वजह है कि यह कभी फैशन से बाहर नहीं होती और घर को हमेशा शानदार और महंगा लुक देती है।

PunjabKesari

देसी अंदाज में बनी है घर की छत

घर का इंटीरियर जहां पूरी तरह मॉडर्न दिखाई देता है, वहीं इसकी छत में देसी और इको-फ्रेंडली डिजाइन देखने को मिलता है। छत की बाउंड्री पर पौधे लगाए गए हैं, जो इसे प्राकृतिक और ताजगी भरा माहौल देते हैं। वहीं फर्श पर मोजेक टाइल्स के छोटे-छोटे टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है, जो देखने में आकर्षक लगते हैं और गर्मी से बचाव में भी मदद करते हैं।

मोजेक टाइल्स क्यों हैं फायदेमंद?

मोजेक टाइल्स सिर्फ खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि व्यावहारिक फायदे के लिए भी जानी जाती हैं। माना जाता है कि ये टाइल्स सूरज की गर्मी का बड़ा हिस्सा वापस परावर्तित कर देती हैं, जिससे छत कम गर्म होती है और घर का तापमान संतुलित बना रहता है। इससे गर्मियों में घर अपेक्षाकृत ठंडा रहता है और एयर कंडीशनर की जरूरत भी कम पड़ सकती है। यही वजह है कि आजकल कई लोग अपने घरों में मोजेक टाइल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

PunjabKesari

घर से मिलती हैं शानदार डेकोरेशन आइडियाज

रजत पाटीदार का घर इस बात का बेहतरीन उदाहरण है कि लग्जरी दिखने के लिए हमेशा महंगे और भड़कीले इंटीरियर की जरूरत नहीं होती। सही रंगों का चुनाव, प्राकृतिक सामग्री का उपयोग और छोटे-छोटे डिजाइन एलिमेंट्स किसी भी घर को बेहद खूबसूरत बना सकते हैं। अगर आप भी अपने घर को स्टाइलिश, आरामदायक और आधुनिक लुक देना चाहते हैं, तो इस घर से कई शानदार होम डेकोर आइडियाज ले सकते हैं।

Related News