29 JUNMONDAY2026 9:23:16 PM
Nari

दुखी होकर Poonam Sinha ने कह दिया था- जाओ तुम सौतन ले आओ लेकिन एक शर्त मानकर...

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 29 Jun, 2026 08:17 PM
दुखी होकर Poonam Sinha ने कह दिया था- जाओ तुम सौतन ले आओ लेकिन एक शर्त मानकर...

नारी डेस्कः बॉलीवुड में एक्सट्रा मेरिटल अफेयर के किस्से बेहद आम ही हैं। ऐसा ही चर्चे किसी समय एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा के भी रहे थे। उनकी जिंदगी में भी उस समय तूफान आ गया था जब पूनम सिन्हा ने दुखी होकर कहा था कि तुम सौतन ले आओ। रीना के साथ शत्रुघ्न के प्यार के चर्चे पूरी इंडस्ट्री में फेमस थे और कहा यह भी गया था कि वह एक साथ दोनों को ही डेट कर रहे थे लेकिन जब शादी की बात आई तो शत्रुघ्न ने रीना को छोड़ पूनम को अपना लाइफ पार्टनर चुना लेकिन शादी के बाद भी दोनों का अफेयर चलता ही रहा।

खबरों की मानें तो शादी के बाद भी शत्रुघन रीना से मिलते थे औरघंटों रीना के साथ समय बिताते थे और पूनम घर बैठकर सिर्फ पति के आने का इंतजार करती थीं। रीना, हर जगह खुद को शत्रुघ्न की पत्नी बताती थी लेकिन प्रेगनेंसी के दौरान पूनम के साथ एक ऐसी एक ऐसी घटना घटी जिसके बाद पूनम को एक फैसला लेना ही पड़ा। दरअसल, उस समय शत्रुघन रीना के साथ लाहौर गए हुए थे तभी पूनम ने उन्हें होटल में फोन किया और कहा कि वह उनकी पत्नी बोल रही है और उनसे बात करवा दें लेकिन ऑपरेटर पूरी तरह कंफ्यूज हो गया और उसने कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ बिजी है। जब पूनम ने उनसे उनकी पत्नी का नाम पूछा तो उन्होंने रीना रॉय कहा। ऑपरेटर की यह बात सुनकर पूनम हैरान रह गई।

तुम रीना से शादी कर लो लेकिन एक शर्त पर...

पूनम ये बात अच्छी तरह जान चुकी थी कि शत्रुघ्न इस तरह से रीना को कभी नहीं छोड़ेंगे और जब शत्रुघ्न लाहौर से वापिस आए तो घर पर उनके बड़े भाई राम सिन्हा और लखन सिन्हा बैठे थे। उन्हें देखकर शत्रुघ्न ने होश उड़ गए। राम सिन्हा ने शत्रुघ्न से उनके और रीना के रिश्ते के बारे में पूछा तो शत्रुघ्न रोने लगे। तभी राम सिन्हा ने उन्हें कहा कि 'पूनम चाहती है कि तुम रीना से शादी कर लो लेकिन एक शर्त पर कि वह कभी भी तुम्हारे बच्चों की मां नहीं बनेगी।' भाई की बात शत्रुघ्न को समझ आ गई कि अब उन्हें इस रिश्ते का अंत करना ही होगा नहीं तो उनका अपना घर टूट जाएगा। वह रीना के घर पहुंचे जहां उन्होंने अपने सारे रिश्ते तोड़ लिए। इसके बाद दोनों का रिश्ता वहीं खत्म हो गया।  
PunjabKesari

हैरानी की बात तो यह थी कि शत्रुघ्न की पूनम सिन्हा से भी लव मैरिज थी। पूनम की मां को शत्रुघ्न बिलकुल पसंद नहीं थे। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि पूनम सिन्हा भी एक एक्ट्रेस रह चुकी हैं और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। वह मिस यंग इंडिया भी रह चुकी हैं लेकिन शादी के बाद वह गिनी चुनी फिल्मों में ही नजर आईं थी क्योंकि उन्होंने फैमिली को संभालना जरूरी समझा। शत्रुघ्न की मुलाकात पूनम से एक ट्रेन में हुई थी। उस समय पूनम सिन्हा किसी वजह से ट्रेन में रो रही थी तो शत्रुघ्न सिन्हा को यह अच्छा नहीं लगा।

उन्होंने एक मैग्जीन पर इतनी सुंदर लड़की रोते हुए अच्छी नहीं लगती, लिखकर पूनम को दिया जो देखने की बजाए पूनम ने फेंक दिया हालांकि बाद में दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई और दोनों दोस्त भी बन गए। दरअसल, मिस इंडिया बनने के बाद पूनम फिल्मों में एंट्री की थी, उस वक्त शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इंडस्ट्री में कदम रखा था। दोनों काम के सिलसिले में अक्सर मिलते और जब ये बात पूनम की मां को पता चली तो वह बेटी के साथ सेट पर जाने लगी क्योंकि वह शत्रुघ्न सिन्हा को पसंद नहीं करती थीं।

शत्रुघ्न सिन्हा ने एक शो में बताया कि उनकी सास को वह गुंडा लगते थे। उन्होने किस्सा शेयर करते हुए कहा, 'शादी का रिश्ता लेकर उनके भाई राम सिन्हा और डायरेक्ट एन.एन. सिप्पी, पूनम सिन्हा के घर पहुंचे तो पूनम की मां ने फोटो देखते ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया था और कहा था कि ये तो गुंडे की तरह दिखता है। उनकी बेटी गोरी है और यह काला है। दोनों की तस्वीर ली जाए तो पूरी तरह से ब्लैक और व्हाइट नजर आएंगी। दोनों शादी की तस्वीरों में बिल्कुल अच्छे नहीं लगेंगे हालांकि, बाद में वह दोनों के रिश्ते के लिए मान गई थी।'

रीना के अफेयर की सुर्खियों के बावजूद शत्रुघ्न सिन्हा का साथ नहीं छोड़ा और जब रीना को छोड़ वह वापिस आए तो उन्हें खुले दिल अपना भी लिया। यही वजह है कि शत्रुघ्न सिन्हा भी उन्हें अपना सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम मानते हैं।

Related News