22 APRWEDNESDAY2026 1:31:49 PM
Life Style

एक्टर रामचरण बोले- ‘मैं चाहता हूं मेरे बच्चे मिट्टी में खेलें’, डॉक्टरों ने भी बताए इसके 4 बड़े फायदे

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 22 Apr, 2026 11:57 AM
एक्टर रामचरण बोले- ‘मैं चाहता हूं मेरे बच्चे मिट्टी में खेलें’, डॉक्टरों ने भी बताए इसके 4 बड़े फायदे

नारी डेस्क: साउथ सुपरस्टार रामचरण  को आज कौन नहीं जनता वो अपने एक्शन मूवीज और बहतरीन किरदार के लिए बेहद ही फेमस हैं , बता दे कि उनका हालिया बयान सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं उनके बच्चे खुलकर मिट्टी में खेलें और गंदे होने से न डरें। उनके इस विचार ने एक बार फिर बच्चों के आउटडोर खेल और मिट्टी से जुड़ी एक्टिविटीज के फायदों पर ध्यान खींचा है। तो चालिए आपको बाते हैं इंटरव्यू में एक्टर ने और क्या कहा। 

मिट्टी में खेलना क्यों माना जाता है जरूरी?

अक्सर माता-पिता बच्चों को गंदगी से बचाने के लिए मिट्टी में खेलने से रोक देते हैं, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह आदत बच्चों के शुरुआती विकास के लिए बेहद जरूरी होती है। मिट्टी के संपर्क में आने से बच्चों का ब्रेन डेवलपमेंट, मोटर स्किल्स और कोऑर्डिनेशन बेहतर होता है।

क्या आपका बच्चा भी खाता है मिट्टी तो Parents इस तरह छुड़वाएं उनकी आदत

साइंस भी मानता है इसके फायदे

वैज्ञानिक रिसर्च भी इस बात की पुष्टि करती है कि मिट्टी में मौजूद प्राकृतिक सूक्ष्मजीव बच्चों की इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं। यह बच्चों के शरीर को कई तरह के संक्रमणों से लड़ने के लिए तैयार करता है। साथ ही, इसे मूड बेहतर करने और तनाव कम करने से भी जोड़ा गया है। जब बच्चे मिट्टी में खेलते हैं, तो वे उसे छूते हैं, खोदते हैं और उससे अलग-अलग आकृतियां बनाते हैं। इस दौरान उनकी स्पर्श, दृष्टि और गंध जैसी इंद्रियां सक्रिय होती हैं। यह सेंसरी एक्सपीरियंस उनके दिमाग के विकास में अहम भूमिका निभाता है और क्रिएटिविटी को भी बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें:  बदलते मौसम में कभी गर्मी-कभी बारिश: ऐसे रखें अपने बच्चों को हेल्दी और सेफ

मिट्टी में खेलने के 4 बड़े फायदे

इम्यूनिटी होती है मजबूत

मिट्टी में मौजूद अच्छे और प्राकृतिक सूक्ष्मजीव बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। शुरुआती उम्र में यह संपर्क आगे चलकर एलर्जी और कई बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है। मूड बेहतर और तनाव भी कम हो जाता हैं , कुछ प्राकृतिक बैक्टीरिया जैसे Mycobacterium vaccae शरीर में सेरोटोनिन बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे बच्चों का मूड बेहतर रहता है और तनाव कम होता है।

PunjabKesari

 क्रिएटिविटी को मिलता है बढ़ावा

खुली जगह में बिना किसी नियम के खेलना बच्चों की कल्पनाशक्ति को बढ़ाता है। वे नई चीजें बनाना, सोचना और एक्सप्लोर करना सीखते हैं। कुछ जोखिम भी हैं, इसलिए सावधानी जरूरी हालांकि मिट्टी में खेलना फायदेमंद है, लेकिन कुछ मामलों में यह नुकसानदायक भी हो सकता है। गंदी या प्रदूषित मिट्टी में बैक्टीरिया, परजीवी या हानिकारक रसायन हो सकते हैं, जो संक्रमण का कारण बन सकते हैं। दूषित मिट्टी से कीड़ों का संक्रमण, पेट की बीमारियां, त्वचा या बैक्टीरियल इंफेक्शन और शहरी क्षेत्रों में जहरीले पदार्थों का संपर्क कुछ जोखिम भी  हैं। इसलिए  बच्चों को खेलने के बाद हाथ धोने की आदत डालनी चाहिए। गंदी जगहों पर खेलने से बचाना चाहिए और समय-समय पर उनका वैक्सीनेशन भी जरूरी है। अगर बच्चा बार-बार मिट्टी खाने लगे या कमजोरी और पेट दर्द जैसी समस्या दिखे, तो डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए।
 

 


  
 

Related News