
नारी डेस्क : राज बब्बर शादीशुदा और 2 बच्चों के पिता होते हुए भी स्मिता पाटिल के साथ रिलेशनशिप में आए थे और इस रिश्ते में उन्हें एक बेटा भी हुआ था जिसका नाम प्रतीक बब्बर है लेकिन जब ऐसे रिश्ते बनते हैं तो आपसी खट्टास जरूर होती है लेकिन आर्य बब्बर का कहना है वह स्मिता पाटिल को भी वो ही सम्मान देते थे जो वो अपनी मां नादिरा बब्बर को देते हैं और यह सोच उनकी तब ही बदली जब प्रतीक बब्बर ने उनकी मां को मां कहा।

आर्या बब्बर ने हालिया बातचीत में कहा अगर प्रतीक मेरी मां को मां कह सकते हैं तो मुझे भी Smita Patil को वही सम्मान देना चाहिए। इस पर बात करते हुए आर्य बब्बर ने ये बताया कि वो स्मिता पाटिल को मां को कहते हैं तो उन्होंने कहा कि जब उन्होंने Prateik Babbar को उनकी मां Nadira Babbar को “मां” कहते देखा, तब उन्हें महसूस हुआ कि उन्हें भी प्रतीक की मां स्मिता पाटिल को उसी प्यार और सम्मान से अपनाना चाहिए।
इसी के साथ उन्होंने यह भी कहा कि परिवार अब पुरानी बातों से काफी आगे बढ़ चुका है और एक दूसरे को पूरा सम्मान देता है क्योंकि रिश्तों में सम्मान और अपनापन सबसे ज्यादा मायने रखता है। बस जब से आर्य ने यह बात कही है तभी से फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं और बब्बर परिवार की मैच्योरिटी और आपसी समझ व सम्मान की तारीफ कर रहे हैं।

मेरे पिता ने इसके बाद जीवन में बहुत कुछ किया हासिल
उन्होंने कहा, 'आज मैं 44 साल का हूं. यह सब तब हुआ था जब मैं चार या पांच साल का था। मेरे पिता ने इसके बाद जीवन में बहुत कुछ हासिल किया और हमारे परिवार ने भी आगे बढ़कर कई उपलब्धियां पाईं। लेकिन किसी तरह हमारे जीवन की सबसे बड़ी पहचान यही बन गई कि मेरे पिता का अफेयर था, उन्होंने प्यार किया और उस रिश्ते को सम्मान दिया। आर्य बब्बर ने माना कि किसी भी बच्चे के लिए अपने पिता के अफेयर के बारे में सुनना आसान नहीं होता। उन्होंने कहा, 'कौन सा बच्चा यह सुनना पसंद करेगा कि उसके पिता का अफेयर था? लेकिन ऐसा हुआ और अब सब ठीक है। पापा भी आगे बढ़ गए, उनके जीवन में आगे भी रिश्ते रहे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिंदगी में हर बात को इतना भारी नहीं लेना चाहिए। इंटरव्यू के दौरान जब उनसे राज बब्बर और रेखा के कथित रिश्ते के बारे में पूछा गया, तो आर्या ने जवाब देते हुए कहा, 'अगर आप पूछ रहे हैं कि क्या वो रेखा की तरफ अट्रैक्ट थे, तो वो बहुत खूबसूरत हैं, ऐसे में कौन अट्रैक्ट नहीं होगा? मैं भी होता, ये बहुत नॉर्मल है, इसमें गलत क्या है?'
