
नारी डेस्क: सुबह की सैर में घास और मिट्टी पर नंगे पैर चलने को तो अक्सर एक नेचुरल थेरेपी माना जाता है, लेकिन जब बात घर के अंदर फर्श की आती है, तो राय थोड़ी अलग हो जाती है। कुछ लोग इसे पूरी तरह सेफ मानते हैं तो कुछ इसे संक्रमण और समस्याओं की वजह भी बताते हैं। आखिर एक्सपर्ट्स इस बारे में क्या कहते हैं, और हमें घर में चप्पल पहननी चाहिए या नंगे पैर ही रहना चाहिए जानिए इस आर्टिकल में...
नंगे पैर चलना क्यों माना जाता है फायदेमंद
विशेषज्ञों के मुताबिक नंगे पैर चलने से पैरों की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं और शरीर का संतुलन बेहतर होता है। जब व्यक्ति जमीन के सीधे संपर्क में आता है तो पैरों पर प्राकृतिक दबाव बनता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर माना जाता है।

घास और मिट्टी पर चलने के फायदे
घास या मिट्टी पर नंगे पैर चलने से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। इससे पैरों की छोटी मांसपेशियां मजबूत होती हैं और शरीर का पोस्चर भी सुधरता है। कई लोग इसे मानसिक सुकून देने वाला अनुभव भी मानते हैं, क्योंकि यह शरीर को प्रकृति से जोड़ता है। डॉक्टरों के अनुसार हर जगह नंगे पैर चलना जरूरी नहीं है। घर के फर्श पर अगर साफ-सफाई पूरी तरह बनी रहती है तो कभी-कभी नंगे पैर चलना ठीक हो सकता है। लेकिन जहां बाहर से आने-जाने की ज्यादा आवाजाही होती है, वहां फर्श पर गंदगी और बैक्टीरिया जमा होने का खतरा रहता है।
घर में चप्पल पहनना कब जरूरी है
अगर घर में नियमित रूप से सफाई नहीं होती या बाहर की धूल-मिट्टी अंदर आती रहती है, तो नंगे पैर चलने से बचना चाहिए। ऐसे में हल्की और साफ चप्पल पहनकर चलना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, ताकि संक्रमण या एलर्जी जैसी समस्याओं से बचा जा सके।
किन लोगों को नंगे पैर चलने से बचना चाहिए
कुछ लोगों के लिए नंगे पैर चलना नुकसानदायक हो सकता है। डायबिटीज के मरीज, बुजुर्ग, या जिन लोगों को एड़ी और पैरों में दर्द की समस्या रहती है, उन्हें विशेष सावधानी रखनी चाहिए। ऐसे लोगों के लिए नंगे पैर चलना चोट या इंफेक्शन का कारण बन सकता है।

विशेषज्ञ की सलाह
विशेषज्ञों का कहना है कि नंगे पैर चलना पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन इसे सही जगह और सही परिस्थिति में ही करना चाहिए। घास और मिट्टी पर यह फायदेमंद हो सकता है, जबकि घर के फर्श पर साफ-सफाई और स्वास्थ्य स्थिति को देखकर ही फैसला लेना चाहिए। नंगे पैर चलना शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन यह हर जगह सुरक्षित नहीं है। घास और मिट्टी पर यह प्राकृतिक लाभ देता है, जबकि घर में इसकी जरूरत स्थिति पर निर्भर कर