21 MAYTHURSDAY2026 8:06:15 PM
Life Style

“मैं वर्जिन हूं बेबी…”, सना मकबूल के बयान ने मचाया बवाल, रिलेशनशिप को लेकर खोला बड़ा राज

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 21 May, 2026 03:01 PM
“मैं वर्जिन हूं बेबी…”, सना मकबूल के बयान ने मचाया बवाल, रिलेशनशिप को लेकर खोला बड़ा राज

नारी डेस्कटीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस और ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ की विजेता सना मकबूल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनका कोई शो या प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक ऐसा बयान है जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बेहद साफ और बेबाक अंदाज में बात की। चालिए आपको बताते हैं आखिर एक्ट्रेस  ने ऐसा क्या बोला हैं। 

इंटरव्यू में सना का चौंकाने वाला बयान

एक बातचीत के दौरान Sana Makbul ने कहा, “मैं वर्जिन हूं बेबी… सच में!” उनके इस बयान ने न सिर्फ इंटरव्यू लेने वाले को हैरान कर दिया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी यह तेजी से वायरल हो गया। उन्होंने बताया कि अब तक वह किसी भी रिलेशनशिप में नहीं रही हैं और न ही उन्होंने कभी किसी तरह का फिजिकल रिलेशन या हुकअप एक्सपीरियंस किया है।

PunjabKesari

रिलेशनशिप से दूरी की असली वजह

सना ने इंटरव्यू में साफ कहा कि यह उनका निजी फैसला है और इसके पीछे कोई धार्मिक कारण नहीं है। उनके मुताबिक, आज के समय में रिश्तों में भरोसा बनाए रखना आसान नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें प्यार में धोखा मिलने और दिल टूटने का डर रहता है, जिसकी वजह से वह रिलेशनशिप से दूरी बनाए रखती हैं।

ये भी पढ़ें: Rubina Dilaik ने IVF Journey से लेकर मुश्किल Delivery तक साझा किया अपना Emotional Experience

पुराने रिश्ते का भी किया जिक्र

बातचीत के दौरान सना ने अपनी पिछली रिलेशनशिप का जिक्र भी किया। उन्होंने बताया कि जब उनके करियर में सफलता आने लगी तो उनके पार्टनर के साथ चीजें बदलने लगीं और रिश्ते में तनाव आ गया। इसी अनुभव ने उन्हें और ज्यादा सतर्क बना दिया और वह किसी नए रिश्ते में जाने से पहले सोच-समझकर कदम उठाना पसंद करती हैं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

सना के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग उनकी ईमानदारी और खुलकर अपनी बात रखने की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं। कई यूजर्स ने इस मुद्दे को लेकर समाज में बदलती सोच और रिश्तों को लेकर बढ़ती जटिलताओं पर भी बहस शुरू कर दी है।

चर्चा में बनी हुई हैं सना मकबूल

इस पूरे मामले के बाद सना मकबूल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। उनका यह इंटरव्यू इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनके बयान को लेकर लगातार अपनी राय दे रहे हैं।

 

 

Related News