
नारी डेस्क: कहते हैं कि शादी सिर्फ दो लोगों का मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों, विश्वास और जीवनभर के वादों का एक पवित्र बंधन है। यह कोई मजाक या समझौता नहीं, बल्कि एक बहुत ही जिम्मेदार और गंभीर रिश्ता है। लेकिन आज कल लोगों ने इसे मजाक बनाकर रख दिया है। बिहार के जमुई जिले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। यहां दो बहनों ने ही आपस में ही शादी कर ली, इनमें से एक ने तो लाखों खर्च कर अपना जेंडर भी चेंज करवा लिया।

बिहार के जमुई जिले से एक अनोखी और अजब लव स्टोरी सामने आई है। यहां रिश्ते में बहन लगने वालीं दो लड़कियों बीपीएससी टीचर नयनश्री और फुफेरी बहन राखी को एक दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन दोनों लड़कियां थी, ऐसे में राखी ने अपना जेंडर चेंज करने का फैसला किया। इसके लिए 8 लाख रुपये का लोन लेकर जेंडर चेंज कराया और फिर अपने प्यार को शादी के मंजिल तक पहुंचा दिया।
जानकारी के मुताबिक, बीपीएससी टीचर नयनश्री और उसकी फुफेरी बहन राखी बचपन से ही साथ रही हैं। दोनों ने पढ़ाई भी एक साथ की, ऐसे में दोनों के बीच कुछ और ही रिश्ता पनप गया। बताया जा रहा है कि करीब पांच साल पहले उनका प्रेम संबंध शुरू हुआ और दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए शादी करने की योजना बनाई। नयांशी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से चयनित शिक्षिका है और मेदनीपुर प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत है। अपनी नौकरी बचाने के लिए नयांशी ने राखी का जेंडर परिवर्तन कराने का फैसला लिया।
राखी ने करीब छह महीने पहले दिल्ली स्थित एम्स में जेंडर परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कराई थी, इसके बाद उसने अपना नाम राहुल रख लिया। ऑपरेशन के दौरान वह करीब एक महीने तक अस्पताल में भर्ती रही थी, इसका खर्च करीब 8 लाख आया। 31 मई की सुबह राखी ने नयांशी के साथ मंदिर में शादी कर ली है।. शादी की खबर फैलते ही इलाके में चर्चा शुरू हो गई और दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया। अपनी जान बचाने के लिए राहुल और नयांशी दोनों घर छोड़कर कहीं चले गई हैं, फिलहाल उनकी लोकेशन को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।