
नारी डेस्क: फिल्ममेकर महेश भट्ट की बड़ी बेटी पूजा भट्ट ने साल 2003 में सीक्रेट मैरिज की थी। मनीष मखीजा एक वीडियो जॉकी (VJ) और रेस्टोरेंट के मालिक भी रह चुके है। दोनों करीब दो महीने तक डेटिंग करने के बाद शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले दोनों ने करीब 2 महीने एक-दूसरे को डेट किया लेकिन शादी भी लंबी नहीं टिक पाई। साल 2014 में यानि शादी के 11 साल बाद दोनों अलग हो गए। इस शादी से पूजा भट्ट को कोई औलाद नहीं। सालों से पूजा भट्ट सिंगल लाइफ जी रही है। पूजा ने कभी अपने तलाक की वजह नहीं बताई लेकिन विक्की ललवानी संग बातचीत में पूजा भट्ट ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बात की। उन्होंने बताया कि आखिर उनकी शादी टूटी क्यों थी।
सिर्फ 2 महीने की डेटिंग के बाद की थी सीक्रेट शादी
पूजा ने कहा कि 'मेरे बहुत सारे दोस्तों ने पूछा कि तुम्हारी शादी 11 साल तक चली है तुम इसे खत्म क्यों कर रही हो? क्यों तुम्हारी जिंदगी में कोई और था। पूजा ने कहा- नहीं, कोई और नहीं था।मैं किसी और के बारे में सोच ही नहीं रही थी। मैंने मेरी शादी खत्म की क्योंकि मुझे उस रिश्ते में अकेलापन लगने लगा था। जब आप किसी के साथ रहते हो और फिर भी अकेलापन लगे तो वो रिलेशनशिप रिश्ता नहीं रहता। एक छत के नीचे रहते हुए भी आप धीरे-धीरे एक-दूसरे को खोने लगते हो।'पूजा ने बताया कि उनका रिश्ता मनीष के साथ दोस्ती और विश्वास से शुरू हुआ था लेकिन धीरे-धीरे वो भी खत्म हो गया था।

11 साल बाद अलग हुए दोनों के रास्ते
एक्ट्रेसे ने कहा कि मैंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और कभी नहीं देखूंगी। लेकिन मुझे लगता है कि ये खत्म हो गया। मैने मनीष से कहा- हमने एक-दूसरे को खो दिया और मैंने खुद को एक महिला के तौर पर खो दिया। मैं खुद को वापस चाहती हूं, अगर शादी को जारी रखा तो ये झूठ होगा और मैं झूठ के साथ नहीं रह सकती। पूजा ने कहा कि मैं बहुत ही क्लियर थी, मैं मैं अपनी पूरी जिंदगी दूसरे पर अपनी नाखुशी का इल्जाम लगाते हुए नहीं रह सकती। मैं अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीती हूं। मेरी जिंदगी में जितने भी रिश्ते हुए उन्हें पाकर में सौभाग्यशाली हूं, मैं अब जिंदगी अच्छे से जी रही हूं।'
‘रिश्ते में रहकर भी अकेली महसूस करती थी’
शादी न चलने का एक कारण और बताते हुए पूजा ने कहा, 'एक कारण और जिसकी वजह से मेरी शादी नहीं चली वो ये कि मैं बच्चे नहीं चाहती थी. मुझे बच्चे पसंद हैं लेकिन मैं मां नहीं बनना चाहती थी. मैंने 30 की उम्र में खूब काम किया और बहुत कुछ पाना चाहती थी लेकिन मां बनने की फीलिंग नहीं थी. मैं अपने शरीर की सुनी. सौभाग्य से हमारे बच्चे नहीं हैं. इसीलिए हम ईमानदारी से सोच पाए कि हमारे लिए क्या सही है।' पूजा ने बताया कि तलाक के बाद भी वो और मनीष अच्छे दोस्त बने रहे लेकिन लॉकडाउन के बाद सब बदल गया।

‘हमने एक-दूसरे को और मैंने खुद को खो दिया था’
बता दें कि पूजा भट्ट के एक्स पति मनीष मखीजा ने चैनल वी के पॉपुलर शो द उद्धम सिंह शो के लिए पॉपुलैरिटी हासिल की। उन्होंने उद्धम सिंह का किरदार निभाया और हरियाणवी स्टाइल ने उन्हें अलग पॉपुलैरिटी दी। इसके बाद साल 2003 में मनीष ने पूजा भट्ट के साथ डायरेक्टोरियल डेब्यू पाप में साथ काम करना शुरू किया जोकि साल 2004 में रिलीज हुई। इसके अलावा भी मखीजा हिंदी फिल्मों जैसे 'रोग' और 'धोखा' (2007) में छोटे रोल निभा चुके है। 2008 में उन्होंने 'कैश कैब मीटर चालू है' के साथ टीवी पर वापसी की। वहीं इसके अलावा वह लव शव ते चिकन खुराना में लोकल माफिया का किरदार भी निभा चुके है। लेकिन पिछले कुछ सालों से लाइमलाइट से दूर है।