29 JUNMONDAY2026 4:27:33 PM
Nari

Gaurav Khanna से अलग होने के बाद क्या फिर प्यार करेंगी Akanksha? खुद किया खुलासा

  • Edited By Monika,
  • Updated: 29 Jun, 2026 11:19 AM
Gaurav Khanna से अलग होने के बाद क्या फिर प्यार करेंगी Akanksha? खुद किया खुलासा

नारी डेस्क : आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो Lock Upp Season 2 में आकांक्षा ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने उनके फैंस को चौंका दिया। शो के प्रीमियर एपिसोड में आकांक्षा चमोला को 'एक्सपोज कार्ड' मिला, जिसके तहत उन्हें अपनी जिंदगी का एक बड़ा राज बताना था। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना अब तलाक ले रहे हैं। दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और आपसी सहमति से अपनी शादी खत्म करने का फैसला कर चुके हैं।

रिश्ते में नहीं बची थी पहले जैसी फीलिंग

आकांक्षा ने बताया कि उनके और गौरव के बीच कोई कड़वाहट, लड़ाई या मनमुटाव नहीं है। दोनों ने महसूस किया कि अब उनके रिश्ते में पति-पत्नी वाली भावना नहीं रही, इसलिए उन्होंने सम्मान के साथ अलग होने का फैसला लिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह फिर से प्यार करने के लिए तैयार हैं, तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "मैं इतनी जल्दी किसी नए रिश्ते में नहीं पड़ना चाहती। मैं इसके लिए पूरा समय लूंगी। उन्होंने कहा कि उनकी शादी काफी कम उम्र, यानी 24 साल की उम्र में हो गई थी। इसलिए अब वह खुद को समय देना चाहती हैं और अपनी जिंदगी को नए तरीके से जीना चाहती हैं।

PunjabKesari

यें भी पढ़ें : पेशाब में खून आना हो सकता है Kidney Cancer का शुरुआती संकेत, कभी न करें नजरअंदाज

 

10 साल बाद मिली खुद के लिए आजादी

आकांक्षा ने कहा, मैंने अपनी जिंदगी में बहुत कुछ एक्सप्लोर नहीं किया था। अब 10 साल बाद मेरे पास खुद के लिए समय है। मैं अपनी सिंगल लाइफ और फ्रीडम को पूरी तरह एन्जॉय करना चाहती हूं, बजाय इसके कि तुरंत किसी नए रिश्ते में बंध जाऊं।

PunjabKesari

आपसी सम्मान के साथ लिया फैसला

एक्ट्रेस ने यह भी स्पष्ट किया कि तलाक के बावजूद उनके और गौरव के बीच सम्मान आज भी कायम है। दोनों एक-दूसरे से गरिमा के साथ बात करते हैं, लेकिन उन्हें लगता है कि बतौर लाइफ पार्टनर उनका भविष्य अब साथ नहीं है। फिलहाल, आकांक्षा अपनी नई शुरुआत, आत्म-खोज और खुद को समय देने पर फोकस करना चाहती हैं, जबकि उनके फैंस उनके इस फैसले का सम्मान करते हुए उन्हें नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Related News