01 JUNMONDAY2026 8:48:24 PM
Life Style

‘खतरों के खिलाड़ी’ में अकेले पड़े Orry, बोले- “कोई मुझसे बात नहीं करना चाहता”

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 23 May, 2026 01:52 PM
‘खतरों के खिलाड़ी’ में अकेले पड़े Orry, बोले- “कोई मुझसे बात नहीं करना चाहता”

नारी डेस्क:  सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरहान अवत्रामणि, जिन्हें लोग प्यार से ओरी कहते हैं, एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनका ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सेट से शेयर किया गया एक मजेदार वीडियो, जिसने फैंस को हंसने पर मजबूर कर दिया है। अपने अलग और फनी अंदाज के लिए मशहूर ओरी ने इस बार अकेलेपन को भी मजाकिया अंदाज में पेश किया।

बस में अकेले बैठे दिखे ओरी, शेयर किया फनी मोमेंट

ओरी ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के सेट से एक छोटा सा वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वह कंटेस्टेंट्स की बस में अकेले बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो बनाते हुए उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा, “मैं बस में अकेला बैठा हूं क्योंकि कोई मुझसे बात नहीं करना चाहता।” उनका यह कैप्शन और अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने इस पर खूब रिएक्शन दिए।

PunjabKesari

फैंस को पसंद आया ओरी का क्यूट और फनी अंदाज

ओरी की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने इसे बेहद मजेदार बताया, तो कुछ ने कहा कि ओरी हर बार अपने अनोखे स्टाइल से ध्यान खींच लेते हैं। उनकी यह छोटी-सी क्लिप भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई और लोग इसे शो का सबसे एंटरटेनिंग मोमेंट बता रहे हैं।

ये भी पढ़े: मां बनने वालीं करिश्मा तन्ना का Royal Home, आलीशान घर में पति संग ऐसे बिताती हैं जिंदगी

‘खतरों के खिलाड़ी 15’ को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

रोहित शेट्टी का स्टंट रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ पहले से ही सुर्खियों में बना हुआ है। शो के कंटेस्टेंट्स, खतरनाक स्टंट्स और सेट से आने वाले अपडेट्स फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। ओरी की इस नई पोस्ट ने भी दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। लोग अब यह जानने के लिए और ज्यादा उत्साहित हैं कि इस सीजन में क्या नया देखने को मिलेगा।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं ओरी

ओरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी के छोटे-छोटे मजेदार पल फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। यही वजह है कि उनकी हर पोस्ट कुछ ही समय में वायरल हो जाती है। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के सेट से भी वह लगातार हल्के-फुल्के और मजेदार अपडेट्स देकर दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं।
 

 

 

Related News