नारी डेस्क: टीवी और फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 42 साल की उम्र में वह जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रही हैं। अगस्त में उनके घर नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजेंगी। इस खास मौके को लेकर उनका परिवार बेहद उत्साहित है और हाल ही में उनकी गोद भराई की रस्म भी हुई। इस बीच करिश्मा का खूबसूरत और लग्जरी घर भी चर्चा में है, जहां वह अपने बिजनेसमैन पति वरुण बंगेरा और अपने पेट डॉग के साथ रहती हैं। उनका घर मॉडर्न लग्जरी और विंटेज क्लासिक स्टाइल का ऐसा मेल है, जो किसी रॉयल पैलेस से कम नहीं लगता।
घर का एंट्री कॉरिडोर: सादगी में छिपा रॉयल टच
करिश्मा तन्ना के घर में दाखिल होते ही एक लंबा और शांत कॉरिडोर नजर आता है। हल्के रंगों और सिंपल डेकोर के साथ यह एरिया बेहद सॉफ्ट और वेलकमिंग फील देता है। एक तरफ आरामदायक सोफा रखा हुआ है, जिसके पीछे स्टाइलिश लैंप स्टैंड पूरे स्पेस को हल्की और गर्म रोशनी देता है। खिड़कियों से आती नेचुरल लाइट इस हिस्से को और भी फ्रेश बना देती है।

लिविंग रूम: मॉडर्न लग्जरी और क्लासिक वाइब का खूबसूरत मेल
लिविंग एरिया को बेहद सोच-समझकर डिजाइन किया गया है, जहां न्यूट्रल और वॉर्म टोन का इस्तेमाल इसे शांत और एलीगेंट बनाता है। जूट का टेक्सचर्ड कारपेट और ब्लैक-एंड-व्हाइट ज्योमेट्रिक टेबल इस जगह को स्टाइलिश लुक देते हैं। बड़े ग्लास डोर और हल्के बेज पर्दे प्राकृतिक रोशनी को अंदर आने देते हैं, जिससे कमरा खुला-खुला और रॉयल फील देता है।
ओपन शेल्फ और वाटर फाउंटेन पॉजिटिव वाइब वाला कोना
घर के एक कोने में रखा ओपन वुडन-आयरन शेल्फ इस स्पेस को खास बनाता है। इसमें बुद्ध मूर्ति, सजावटी फूल और खूबसूरत शोपीस करीने से सजाए गए हैं। इसके पास रखा छोटा वाटर फाउंटेन पूरे घर में एक सुकूनभरा माहौल बनाता है। दीवार पर लगी क्लासिक घड़ी इस कोने को और आकर्षक बनाती है। करिश्मा ने अपने घर की दीवारों को बेहद पर्सनल टच दिया है। सीढ़ियों और लिविंग एरिया की दीवारों पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटो फ्रेम्स लगाए गए हैं। इन तस्वीरों में उनकी शादी, परिवार और खास पलों की झलक मिलती है, जो घर को सिर्फ लग्जरी ही नहीं बल्कि भावनात्मक गर्माहट भी देती है।

डेकोर कॉर्नर: एंटीक कैबिनेट और आर्ट का शानदार संगम
घर के एक हिस्से में ग्रे शेड की खूबसूरत वुडन कैबिनेट रखी है, जिस पर बारीक नक्काशी की गई है। इसके ऊपर ताजे फूलों के गुलदस्ते पूरे माहौल को फ्रेश बना देते हैं। दीवार पर लगी ब्लैक एंड व्हाइट आर्ट पेंटिंग इस कोने को क्लासी और एलिगेंट टच देती है। घर का फ्लोरिंग भी बेहद खास है, जहां वुडन और टाइल्स का कॉम्बिनेशन इस्तेमाल किया गया है। हल्के रंगों की टाइल्स और गर्म वुडन टोन मिलकर एक बैलेंस्ड लुक देते हैं। बीच में बिछा बड़ा पैटर्न वाला कारपेट पूरे स्पेस को रॉयल फील देता है।
पूजा घर: शांत और आध्यात्मिक माहौल
करिश्मा के घर का पूजा एरिया बेहद शांत और सजीव महसूस होता है। यहां गणपति बप्पा की स्थापना को सफेद और रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। सफेद नक्काशीदार कैबिनेट और क्लासिक डेकोर इस स्पेस को आध्यात्मिक और रॉयल दोनों बनाते हैं। पेट डॉग के लिए खास इंतजाम घर में पालतू डॉग के लिए भी खास ध्यान रखा गया है। बेड के पास लकड़ी की छोटी सीढ़ी लगाई गई है ताकि वह आसानी से ऊपर चढ़ सके। यह छोटा सा डिटेल घर को और भी प्यारा और फील-गुड बनाता है।

हरी-भरी बालकनी: घर का सबसे सुकूनभरा कोना
घर की बालकनी पूरी तरह नेचर से जुड़ी हुई लगती है। छोटे-बड़े पौधों से सजी यह जगह एक मिनी गार्डन जैसा एहसास देती है। यहां रखा लकड़ी का झूला और आरामदायक कुशन इसे परफेक्ट रिलैक्सिंग स्पेस बना देता है, जहां करिश्मा अक्सर सुकून के पल बिताती हैं। फैमिली लाइफ और लग्जरी का परफेक्ट बैलेंस करिश्मा तन्ना का घर सिर्फ लग्जरी का उदाहरण नहीं है, बल्कि इसमें परिवार, यादें और सुकून का खूबसूरत संतुलन भी देखने को मिलता है। यह घर दिखाता है कि कैसे एक स्पेस को स्टाइलिश होने के साथ-साथ दिल से भी जुड़ा बनाया जा सकता है।