23 APRTHURSDAY2026 2:34:44 PM
Nari

हर दिन दिखना है स्टाइलिश तो बनाएं Capsule Wardrobe, ऐसे करें कपड़ों का चुनाव

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 23 Apr, 2026 01:10 PM
हर दिन दिखना है स्टाइलिश तो बनाएं Capsule Wardrobe, ऐसे करें कपड़ों का चुनाव

नारी डेस्क: आज के समय में बढ़ते हुए फ़ैशन ट्रेंड्स में हर कोई चाहता है कि वो स्टाइलिश और खूबसूरत दिखे। लेकिन, भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद को ज्यादा समय नहीं दे पाते। हर कोई कम से कम समय में स्टाइलिश दिखना चाहता है। इसलिए उसे अपनी लुक्स को स्टाइलिश बनाने के लिए अपने वॉर्डरोब को स्मार्ट बनाना होगा। बहुत से लोग है जो अपनी वॉर्डरोब को कैप्सूल वार्डरोब बना रहे है। अगर आप भी कम समय स्टाइलिश दिखना चाहते है तो अपनी वॉर्डरोब को कैप्सूल वार्डरोब बनाएं। आज हम आपको बताएंगे कि आप कम कपड़ों में कैप्सूल वार्डरोब कैसे बना सकते है।

PunjabKesari

क्या है Capsule Wardrobe?

कैप्सूल वॉर्डरोब (Capsule Wardrobe) कपड़ों का एक सीमित और बहुमुखी संग्रह है। आमतौर पर 30-40 उच्च-गुणवत्ता वाली वस्तुएं, जिन्हें आसानी से मिलाकर (mix and match) विभिन्न अवसरों के लिए अनेक पोशाकें (outfits) बनाई जा सकती हैं। इसका मुख्य उद्देश्य कम, लेकिन क्लासिक और आरामदायक कपड़ों का उपयोग करके अलमारी की अव्यवस्था (clutter) को कम करना और फैशन विकल्पों को आसान बनाना है। कैप्सूल वॉर्डरोब का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपकी अलमारी हमेशा साफ और व्यवस्थित रहती है। आप हर रोज ये नहीं सोचेंगे कि आज क्या पहनें, किन कपड़ों में हम स्टाइलिश लग सकतें है।

PunjabKesari

कैप्सूल वॉर्डरोब बनाने का तरीका

कुछ कपड़े ऐसे होते है, जो कभी फैशन से बाहर नहीं होते। वो कपड़े आप कभी भी पहन सकते है। इसमें न्यूट्रल रंग (जैसे काला, सफेद, बेज, नेवी) के क्लासिक कपड़े शामिल होते हैं, जिन्हें मौसमी ट्रेंड्स के साथ जोड़ा जा सकता है। सफेद, ग्रे, बेज और नेवी ब्लू इसमें सबसे ज्यादा काम आते हैं। आप कुछ स्टेटमेंट पीस भी जोड़ सकते हैं, जिससे आपका लुक और खास लगे। अपनी अलमारी को व्यवस्थित करें (declutter), अपनी जीवनशैली के अनुसार जरूरी कपड़ों (जैसे जींस, सफेद शर्ट, ब्लेज़र) को पहचानें, और उच्च गुणवत्ता वाली वस्तुओं में निवेश करें। इसमें एथनिक वेयर जैसे साड़ियां, कुर्तियां और न्यूट्रल पैंट शामिल किए जा सकते हैं, जिन्हें पारंपरिक और वेस्टर्न दोनों तरह से स्टाइल किया जा सके। इससे आपका खर्च भी कम होगा और समय भी बचेगा। 

Related News