
नारी डेस्क: सिर में पिम्पल होने से कई लोग परेशान होते हैं लेकिन यह क्यों होते हैं शायद ही इसकी वजह किसी को पता होगी। आपको बता दे की सिर में पिम्पल सिर्फ पसीने या धूल मिट्टी से नहीं बल्कि शरीर के अंदर किसी विटामिन की कमी से भी हो सकती हैं। बता दे की कई रिसर्च में इसके पीछे की वजह विटामिन को ही बताया जाता हैं। ऐसे में यह जानना भी काफी जरूरी हैं कि आखिर माथे पर पिपंल किस विटामिन की कमी से हो जाते हैं। तो चालिए आपको इसी के साथ हमारे इस आर्टिकल में आपकी इस समस्या का समाधान करते हैं।
विटामिन की कमी भी है एक बड़ा कारण
अगर आपके सिर में बार-बार फुंसियां निकल रही हैं तो इसका संबंध शरीर में पोषक तत्वों की कमी से हो सकता है। खासतौर पर विटामिन बी7 (बायोटिन), विटामिन ए और अन्य विटामिन बी की कमी स्कैल्प की सेहत को प्रभावित करती है। बायोटिन बालों और त्वचा के लिए बेहद जरूरी होता है। इसकी कमी से स्कैल्प ड्राई हो जाता है, जिससे खुजली और फुंसियों की समस्या बढ़ सकती है। वहीं, विटामिन ए त्वचा की मरम्मत और नए सेल्स बनाने में मदद करता है, जिसकी कमी से त्वचा कमजोर हो जाती है।
नीम का इस्तेमाल देगा राहत
नीम को प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों के लिए जाना जाता है। अगर सिर में फुंसियां हो रही हैं, तो नीम का इस्तेमाल काफी फायदेमंद हो सकता है। आप नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी से बाल धो सकते हैं या नीम का पेस्ट बनाकर सीधे स्कैल्प पर लगा सकते हैं। इससे बैक्टीरिया कम होते हैं और फुंसियों में धीरे-धीरे राहत मिलने लगती है।
एलोवेरा से मिलेगी ठंडक और आराम
एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देने और सूजन कम करने में मदद करता है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण फुंसियों की जलन और लालिमा को कम करते हैं। ताजा एलोवेरा जेल को सीधे स्कैल्प पर लगाकर कुछ देर छोड़ दें और फिर धो लें। नियमित इस्तेमाल से स्कैल्प साफ और हेल्दी बना रहता है।
टी ट्री ऑयल का सही इस्तेमाल
टी ट्री ऑयल बैक्टीरिया और फंगस को खत्म करने के लिए जाना जाता है। यह स्कैल्प को गहराई से साफ करता है और फुंसियों को कम करने में मदद करता है। हालांकि, इसे सीधे लगाने के बजाय नारियल तेल या किसी कैरियर ऑयल में मिलाकर ही इस्तेमाल करें, ताकि स्कैल्प पर जलन न हो।
आंवला और रीठा भी हैं असरदार उपाय
आंवला और रीठा पुराने समय से बालों की देखभाल में इस्तेमाल किए जाते रहे हैं। ये दोनों ही स्कैल्प को साफ रखते हैं और बालों को मजबूत बनाते हैं। आंवला और रीठा का काढ़ा बनाकर उससे बाल धोने से स्कैल्प की गंदगी दूर होती है और फुंसियों की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है।