
नारी डेस्क: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की खूबसूरती का तो हर कोई दीवाना हैं , उनकी खूबसूरती से तो हर कोई वाकिफ है। अभिनेत्री उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती के लिए तो लाइमलाइट में रहती ही हैं साथ ही वो अपने बयानबाजी के लिए भी चर्चा का विषय बनी रहती है। देश ही नहीं दुनिया में भी उनके कई चाहने वाले हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। इसी तरह उर्वशी रौतेला का स्टाइल इस बार लोगों के निशाने पर आ गया। वह लहंगा पहनकर एक अवॉर्ड शो में पहुंचीं और अपना देसी ग्लैमर दिखाकर सारी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। लेकिन, जैसे ही तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आईं तो लोगों ने उन्हें उनके स्टाइल के चलते ट्रोल करना शुरू कर दिया।
ब्लश पिंक रंग का लहंगा पहन लूटी साडी लाइमलाइट
दरअसल, वह Indian National Cinema Academy Awards में ब्लश पिंक रंग का लहंगा पहनकर पहुंचीं। उनका ये लहंगा मिरर वर्क और सिल्वर सेक्विन से सजा हुआ था, जो कैमरों की फ्लैश लाइट में काफी चमक रहा था। लहंगे के साथ उन्होंने स्लीवलेस चोली पहनी थी, जिसकी प्लंजिंग नेकलाइन ने उनके लुक को मॉडर्न टच दिया। पूरा आउटफिट काफी ग्लैमरस और अट्रैक्टिव लग रहा था। लहंगे का डिजाइन भी खास था इसमें लंबवत (वर्टिकल) लाइनों में छोटे-छोटे शीशे लगे थे, जिनके बीच सिल्वर सेक्विन का काम किया गया था। चोली पर भी इसी तरह का डिजाइन था, जिससे पूरा लुक एक जैसा और स्टाइलिश दिख रहा था। लहंगे का लो-वेस्ट स्टाइल उनके लुक को और बोल्ड बना रहा था। उन्होंने अपने भारी लहंगे के साथ हल्का नेट का दुपट्टा कैरी किया, ताकि लुक ज्यादा ओवरलोडेड न लगे। दुपट्टे के बॉर्डर पर हल्का मिरर वर्क था, जो पूरे आउटफिट को बैलेंस कर रहा था।
जूलरी की बात करें तो
उर्वशी ने डायमंड नेकलेस, इयररिंग्स, ब्रेसलेट और रिंग्स पहनी थीं। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान खींचा उनके बैग ने। उन्होंने एक स्वान (हंस) शेप का क्रिस्टल बैग कैरी किया था, जो Judith Leiber का था। इस बैग की कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये बताई जा रही है, जो अपने आप में काफी खास और यूनिक है।
हालांकि, जहां उनका आउटफिट काफी ग्लैमरस था, वहीं उनका मेकअप लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया। उन्होंने शिमरी आई मेकअप, विंग्ड आईलाइनर, काजल और ग्लॉसी लिप्स के साथ पिंक टोन मेकअप किया था। लेकिन लोगों का मानना था कि इतना भारी आउटफिट होने के कारण उन्हें हल्का और नेचुरल मेकअप करना चाहिए था।
मेकअप बना ट्रोलिंग की वजह
सोशल मीडिया पर कई लोगों ने उनके लुक को “ओवर” बताया। कुछ ने कहा कि उनका मेकअप जरूरत से ज्यादा है, तो कुछ ने मजाक में पूछा कि उन्होंने कितना फाउंडेशन लगाया है। कई यूजर्स ने कमेंट किया कि उनका मेकअप “ओवरलोडेड” लग रहा है। कुल मिलाकर, उर्वशी का यह लुक काफी अलग और एक्सपेरिमेंटल था कुछ लोगों को पसंद आया, लेकिन काफी लोगों ने इसे ज्यादा भड़कीला और ओवरस्टाइल्ड भी माना।