नारी डेस्क: गर्मी का मौसम चल रहा है और तेज धूप और लू ने लोगों को परेशान किया हुआ है। तेज धूप की वजह से पसीने छुट रहे है। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती होती है कि गर्मी में कैसे स्टाइलिश दिखें और साथ ही कूल और कम्फर्टेबल रहें। तेज धूप, पसीना और उमस के बीच सही कपड़े और एक्सेसरीज़ चुनना बहुत जरूरी हो जाता है। इससे आप गर्मी में खूबसूरत भी लगेंगे और कम्फर्टेबल भी रहेंगे। अगर आप भी गर्मी में बिना समझौता किए फैशनेबल दिखना चाहते हैं, तो ये आसान टिप्स आपके काम आएंगे। चहिए जानते है गर्मी में कुछ फैशन टिप्स...

फैशन टिप्स (summer fashion tips)
गर्मी में स्टाइलिश कूल और कम्फर्टेबल रहने के लिए सबसे जरूरी होता है, ऐसे कपड़ने पहने जिससे आपको गर्मी न महसूस हो। जैसे...

हल्के और ढीले कपड़े चुनें: गर्मी में कॉटन, लिनन और रेयॉन जैसे फैब्रिक पहनें। टाइट कपड़े पहनने से बचें, लूज फिट कपड़े ज्यादा आरामदायक होते हैं और इसमे आपको गर्मी कम महसूस होगी।

लाइट कलर्स के कपड़े पहनें: सफेद, पेस्टल और हल्के रंग गर्मी को कम सोखते हैं, इसलिए ऐसा लाइट कलर्स पहनने चाहिए। डार्क कलर्स से बचें, ये ज्यादा गर्मी महसूस कराते हैं।
एक्सेसरीज़ का सही इस्तेमाल: गर्मी में सनग्लासेस, टोपी या स्कार्फ जरूर पहनें,ये आपको स्टाइलिश दिखाने के साथ धूप से भी बचाते हैं।
फुटवियर रखें कंफर्टेबल: गर्मियों में फुटवियर कंफर्टेबल पहनें। जैसे ओपन सैंडल, स्लिपर या फ्लोटर्स पहनें। बंद जूते पसीना और बदबू बढ़ा सकते हैं।
हल्का मेकअप रखें: गर्मी के मौसम में हेवी मेकअप की जगह लाइट और वाटरप्रूफ मेकअप करें। टिंटेड मॉइस्चराइज़र और लिप बाम का इस्तेमाल करें।
मिनिमल ज्वेलरी अपनाएं: भारी ज्वेलरी पहनने से बचें, हल्की और सिंपल एक्सेसरीज़ पहनें।
स्किन और हाइजीन का ध्यान रखें: गर्मी में धूप की वजह से स्किन डल हो जाती है। ऐसे में अपना त्वचा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसलिए दिन में 2–3 बार चेहरा धोएं, सनस्क्रीन जरूर लगाएं, पसीने से बचने के लिए टैल्कम या बॉडी मिस्ट यूज करें।