22 MAYFRIDAY2026 7:55:58 PM
Life Style

Isha Ambani की क्लासी और डिसेंट लुक के आगे Rihanna भी लगी फीकी

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 28 Apr, 2026 11:42 AM

नारी डेस्क: मुंबई में फेंटी ब्यूटी के लॉन्च इवेंट में रिहाना, ईशा अंबानी के साथ पहुंची लेकिन सबकी निगाहें तो ईशा अंबानी पर रही। ईशा की क्लासी और डिसेंट सी लुक के आगे रिहाना भी फीकी लग रही थी। बेबी ब्लू ड्रेस और ओवल कट डायमंड ईयररिंग्स खूब लाइमलाइट में हैं। इन छोटे-छोटे ईयररिंग्स की कीमत 10 करोड़ रू. बताई जा रही है। चलिए आइए ईशा अंबानी की लुक पर एक नजर डालते हैं।

 

ईशा ने डायोर गाउन पहना था जिस पर फ्लोरल और सीक्वेंस वर्क था और लंबी ब्लैक बोउ लगी थी। गाउन के साथ ईशा ने सोफिस्टिकेटेड ओवल कट इयररिंग्स पहने थे जो इस समय सबसे ज्यादा हाइलाइट हो रहे हैं। ईशा के ये छोटे से डायमंड ईयररिंग्स, रिहाना की हैवी ज्वैलरी पर भारी पड़ गए। लोगों को रिहाना से ईयरकफ से ज्यादा ईशा के ईयररिंग्स पसंद आए।

PunjabKesari

ईशा ने मिनिमल मेकअप के साथ बालों को सिंपल लूज छोड़ा और अपनी सिंपल सी लुक से ही ईशा ने पूरी महफिल लूट ली। लोग उनके डिसेंट प्लस रॉयल-लग्जरी फैशन सेंस की काफी तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि  रिलायंस के 'टिरा' (Tira) ब्यूटी और सेपोरा (Sephora) ने फेंटी ब्यूटी को ऑफिशियली लॉन्च किया। ईशा औऱ रिहाना दोनों ने मिलकर इस ब्रैंड को पेश किया।

Related News