30 MAYSATURDAY2026 9:42:27 PM
Life Style

अब Indian Railways कराएगी सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानिए टाइमिंग और किराए की पूरी डिटेल

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 23 May, 2026 07:12 PM
अब Indian Railways कराएगी सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, जानिए टाइमिंग और किराए की पूरी डिटेल

नारी डेस्क: भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) की भारत गौरव पर्यटक ट्रेन सात ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा के लिये तैयार है। आईआरसीटीसी ने  एक प्रेस कांफ्रेंस में आगामी धार्मिक पर्यटन योजनाओं की जानकारी साझा की। आईआरसीटीसी के प्रतिनिधियों ने बताया कि रेल मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत यह उद्यम भारतीय रेलवे की एक विस्तारित शाखा के रूप में घरेलू और अंतररष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ खानपान और आतिथ्य सेवाओं को उन्नत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में संस्थान द्वारा योग नगरी ऋषिकेश से‘भारत गौरव पर्यटक ट्रेन'के माध्यम से दो विशेष धार्मिक यात्राओं का संचालन किया जा रहा है।     
 

यह भी पढ़ें:   शादी के 5 राज जो हर मां को अपनी बेटी को जरूर बताने चाहिए,

इस दिन से शुरु होगी यात्रा

पहली यात्रा ‘सात ज्योतिर्लिंग' के दर्शन के लिये 12 जून से 23 जून तक संचालित की जाएगी। 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा में श्रद्धालुओं को उज्जैन स्थित महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर, भेंट द्वारका, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के साथ-साथ नासिक के त्रयंबकेश्वर, पंचवटी, कालाराम मंदिर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग और संभाजी नगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इस ट्रेन में चढ़ने और उतरने के लिए योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) और ललितपुर जंक्शन पर ठहराव दिया गया है। 


इतना होगा किराया

पैकेज की दरें स्लीपर श्रेणी के लिए 24,100 रुपये, थर्ड एसी के लिए 40,890 रुपये और सेकंड एसी के लिए 54,390 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित की गई हैं।  दूसरी यात्रा  ‘दक्षिण भारत'के प्रमुख तीर्थ स्थलों के लिए 29 जून से 10 जुलाई तक आयोजित होगी। 11 रात और 12 दिन की इस यात्रा के तहत यात्रियों को तिरुपति बालाजी मंदिर, रामेश्वरम स्थित रामनाथ स्वामी मंदिर, मदुरै का मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी के स्थानीय दर्शन और मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (मरकापुर) का भ्रमण कराया जाएगा। इस यात्रा के लिए बोडिर्ंग और डी-बोडिर्ंग स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़ (एमबीडीपी), प्रयागराज और मानिकपुर तय किए गए हैं। दक्षिण भारत यात्रा के लिए स्लीपर क्लास का शुल्क 24,350 रुपये, थडर् एसी का 41,800 रुपये और सेकंड एसी का 55,750 रुपये प्रति व्यक्ति रखा गया है।    
 

ट्रेन  में मिलेगा शाकाहारी भोजन

आईआरसीटीसी ने स्पष्ट किया कि इन पैकेजों में ट्रेन यात्रा के साथ-साथ शाकाहारी भोजन (नाश्ता, दोपहर और रात का खाना) तथा स्थानीय भ्रमण के लिए एसी व नॉन-एसी बसों की सुविधा शामिल है। यात्रियों की सुविधा के लिए एलटीसी और ईएमआई के विकल्प भी उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अलावा संस्थान द्वारा भूटान, सिंगापुर, नेपाल और वियतनाम जैसे देशों के लिए हवाई टूर पैकेज और देश के भीतर कश्मीर, लद्दाख, अंडमान व चार धाम जैसे प्रमुख स्थलों के लिए भी विभिन्न रेल व हवाई टूर पैकेज संचालित किए जा रहे हैं।        इन सभी यात्राओं की बुकिंग‘पहले आओ-पहले पाओ'के आधार पर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय या उनकी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से की जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों 9236391908, 8287930908 और 9717649141 पर संपर्क किया जा सकता है। 
 

Related News