06 JULMONDAY2026 1:13:47 AM
Nari

Heart Attack के बाद Anurag Kashyap ने कैसे घटाया 27 किलो वजन? इन 2 चीजों ने बदली पूरी जिंदगी

  • Edited By Monika,
  • Updated: 28 Jun, 2026 04:53 PM
Heart Attack के बाद Anurag Kashyap ने कैसे घटाया 27 किलो वजन? इन 2 चीजों ने बदली पूरी जिंदगी

नारी डेस्क : फिल्ममेकर और डायरेक्टर Anurag Kashyap ने अपनी हेल्थ जर्नी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। अनुराग ने बताया कि हार्ट अटैक और बार-बार अस्थमा अटैक आने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। स्टेरॉइड्स लेने की वजह से उनका वजन काफी बढ़ गया था और वह खुद को खोया हुआ महसूस करने लगे थे। हालांकि, एक हॉलिस्टिक अप्रोच अपनाकर उन्होंने 27 किलो वजन कम किया और अपनी सेहत में बड़ा बदलाव लाया।

11 दिनों तक फॉलो की लिक्विड डाइट

अनुराग कश्यप ने अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान 11 दिनों तक सख्त लिक्विड डाइट का पालन किया। इस दौरान उन्होंने ठोस भोजन की बजाय केवल तरल पदार्थों का सेवन किया। उन्होंने बताया कि शुरुआत में उन्हें सॉलिड फूड की काफी क्रेविंग होती थी और यह सफर आसान नहीं था, लेकिन अनुशासन और दृढ़ संकल्प के दम पर उन्होंने इसे पूरा किया। उनके मुताबिक, इस डाइट ने न सिर्फ उनका वजन कम करने में मदद की, बल्कि तनाव को भी काफी हद तक कम किया।

PunjabKesari

योग को बनाया जिंदगी का हिस्सा

लिक्विड डाइट के साथ-साथ अनुराग ने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल किया। उन्होंने प्राणायाम और मेडिटेशन की मदद से मानसिक शांति पाना सीखा। योग ने उन्हें तनाव से बाहर निकलने, खुद को बेहतर महसूस करने और शारीरिक रूप से फिट बनने में मदद की।

यें भी पढ़ें : लिवर कैंसर में कहां होता है दर्द? जानें लिवर कैंसर की पहचान और शुरुआती लक्षण

क्या होती है लिक्विड डाइट?

लिक्विड डाइट एक ऐसी डाइट है, जिसमें कुछ समय के लिए ठोस भोजन (Solid Food) की जगह केवल तरल पदार्थों का सेवन किया जाता है। इसमें पानी, सूप, छाछ, जूस, शेक्स, नारियल पानी और लस्सी जैसी चीजें शामिल होती हैं। इस डाइट का उद्देश्य पाचन तंत्र को आराम देना, कैलोरी की मात्रा को नियंत्रित करना और कुछ मामलों में वजन घटाने या स्वास्थ्य सुधार में मदद करना होता है। हालांकि, लिक्विड डाइट हर किसी के लिए उपयुक्त नहीं होती, इसलिए इसे हमेशा डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की निगरानी में ही अपनाना चाहिए।

PunjabKesari

लिक्विड डाइट से कैसे घटता है वजन?

लिक्विड डाइट से पाचन तंत्र को आराम मिलता है और कैलोरी की मात्रा कम हो जाती है। इससे शरीर में जमा अतिरिक्त फैट तेजी से कम होने लगता है। इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म को रीसेट करने और अनहेल्दी खाने की क्रेविंग्स को कम करने में भी मदद कर सकती है।

यें भी पढ़ें : Urine में दिख रहे हैं झाग तो तुरंत इन चीजों से बना ले दूरी

वजन घटाने में कैसे मदद करता है योग?

योग सिर्फ शरीर को फिट रखने का तरीका नहीं है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। 
नियमित योग करने से तनाव कम होता है
शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है
मांसपेशियां मजबूत होती हैं
मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है
वजन घटाने में मदद मिलती है।

PunjabKesari

इस बात का रखें खास ध्यान

अगर आप अनुराग कश्यप से प्रेरित होकर वजन कम करने की सोच रहे हैं, तो बिना एक्सपर्ट की सलाह के लिक्विड डाइट शुरू न करें। लंबे समय तक केवल तरल पदार्थों पर रहने से शरीर में पोषण की कमी हो सकती है और तबीयत बिगड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी तरह की क्रैश डाइट या एक्सट्रीम वेट लॉस प्लान अपनाने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Related News