05 JULSUNDAY2026 8:34:08 PM
Nari

61 की उम्र में Aamir Khan ने Gauri Spratt से की तीसरी शादी, सामने आई पहली तस्वीर

  • Edited By Monika,
  • Updated: 05 Jul, 2026 05:01 PM
61 की उम्र में Aamir Khan ने Gauri Spratt से की तीसरी शादी, सामने आई पहली तस्वीर

नारी डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने अपनी लंबे समय की पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ निजी समारोह में शादी कर ली है। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हुई इस रजिस्टर्ड शादी की पहली आधिकारिक तस्वीर सामने आ गई है, जिसमें दोनों अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करते नजर आ रहे हैं।

सामने आई शादी की पहली तस्वीर

आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गई। तस्वीर में आमिर शादी के रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि गौरी उनके साथ बैठी मुस्कुराती नजर आ रही हैं। दोनों के आसपास परिवार के सदस्य मौजूद हैं, जिससे पूरा माहौल बेहद भावुक और पारिवारिक दिखाई देता है।

PunjabKesari

मां और बच्चों की मौजूदगी ने बनाया पल खास

शादी की इस खास तस्वीर में आमिर खान की 91 वर्षीय मां जीनत व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। वहीं गौरी स्प्रैट का बेटा भी उनके पास मौजूद है। आमिर के बेटे आजाद भी इस खास मौके पर अपने पिता के साथ दिखाई दिए। दोनों परिवारों के बच्चों की मौजूदगी ने इस समारोह को और भी खास बना दिया।

यें भी पढ़ें : प्रसाद नहीं, यहां भगवान को चढ़ाई जाती हैं घड़ियां! जानें इस अनोखी परंपरा का रहस्य

सादगी भरे अंदाज में बने दूल्हा-दुल्हन

शादी के लिए आमिर खान ने ऑफ-व्हाइट/क्रीम रंग का सिंपल कुर्ता-पायजामा चुना, जबकि गौरी स्प्रैट आइवरी-गोल्डन रंग के खूबसूरत ट्रेडिशनल सूट में नजर आईं। उन्होंने लेयर्ड जूलरी, फिशटेल ब्रेड हेयरस्टाइल और हल्के मेकअप के साथ अपने लुक को बेहद एलिगेंट रखा।

PunjabKesari

घर पर ही हुई निजी रजिस्टर्ड शादी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर और गौरी ने मुंबई के पाली हिल स्थित घर में बेहद निजी माहौल में रजिस्टर्ड मैरिज की। समारोह में सिर्फ परिवार के सदस्य, करीबी दोस्त और दोनों के बच्चे शामिल हुए। कपल ने अपनी शादी को भव्य आयोजन की बजाय सादगी और परिवार के साथ सेलिब्रेट करना पसंद किया।

यें भी पढ़ें : बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में आम हैं ये 4 परेशानियां, जानें कारण

सोशल मीडिया पर मिल रहीं बधाइयां

शादी की पहली तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्रिटीज लगातार नवविवाहित जोड़े को बधाइयां दे रहे हैं। 61 साल की उम्र में आमिर खान ने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत की है और उनकी यह फैमिली-फर्स्ट वेडिंग तस्वीर लोगों का दिल जीत रही है।

Related News