08 MAYFRIDAY2026 9:35:10 PM
Nari

लगातार थकान-कमजोरी और सिरदर्द रहता है तो लापरवाही ना बरतें महिलाएं, Anemia होने के संकेत

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 08 May, 2026 07:23 PM
लगातार थकान-कमजोरी और सिरदर्द रहता है तो लापरवाही ना बरतें महिलाएं, Anemia होने के संकेत

नारी डेस्कः  खून की कमी यानि एनीमिया एक ऐसी हैल्थ प्रॉब्लम जो हर उम्र की महिला प्रभावित करती है लेकिन जब महिलाएं इसे लगातार नजर अंदाज करती हैं तो थकान कमजोरी और बार-बार सिरदर्द होने के संकेत मिल सकते हैं। अगर इसे समय पर पकड़ लिया जाए तो महिलाएं कई तरह की स्वास्थय समस्याओं से बच सकती हैं और इसे पकड़ सकते हैं हैल्दी डाइट के जरिए। 

एनीमिया की शिकार क्यों होती हैं महिलाएं?

जैसे की हमने बताया कि एनीमिया ऐसी स्वास्थ समस्या है जिसमें शरीर में खून की कमी हो जाती है या हीमोग्लोबिन का स्तर सामान्य से काफी कम हो जाता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में पाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण तत्व है, जो शरीर के हर हिस्से तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। जब आयरन की कमी होती है तो पर्याप्त हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता और शरीर में कमजोरी आने लगती है। महिलाएं पुरूषों के मुकाबले अधिक शिकार होती है जिसके पीछे कई तरह के कारण जुड़े हो सकते हैं। चलिए महिलाओं में एनीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानते हैं।

महिलाओं में एनीमिया का खतरा ज्यादा क्यों होता है?

महिलाओं के शरीर में कुछ ऐसे बायोलॉजिकल फैक्टर होते हैं जो एनीमिया का कारण बनते हैं। वहीं खराब लाइफस्टाइल भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकता है।

1. पीरियड्स: पीरियड्स महिलाओं में एनीमिया का सबसे बड़ा कारण हैं। हर महीने पीरियड्स के दौरान शरीर में खून की कमी होती है। जिन महिलाओं को हेवी ब्लीडिंग होती है, इसी वजह से आयरन की कमी हो सकती हैं और अगर महिला का खानपान सही नहीं है तो आयरन की कमी से कमजोरी आने लगती है। 

2. प्रेग्नेंसी: प्रेग्नेंसी में भी ये दिक्कत आ सकती है क्योंकि इस समय मां और बच्चे दोनों के लिए एक्स्ट्रा पोषण की जरूरत होती है। यदि प्रेग्नेंट महिला पर्याप्त आयरन और पोषक तत्व न ले तो इसका खतरा बढ़ सकता है। 

3. गलत डाइट प्लान: वजन कम करने के चक्कर में महिलाएं बहुत कम खाती है या ऐसे डाइट प्लान फॉलो करती हैं जिसमें पोषण की कमी रहती हैं जरूरत जितना आयरन नहीं मिल पाता जिससे हीमोग्लोबिन की समस्या होने लगती है। 

4. लंबी हैल्थ प्रॉब्लम: कुछ महिलाओं में बार-बार गर्भधारण, कमजोरी, खराब खानपान और लंबे समय तक बीमारी रहने के कारण भी एनीमिया हो सकता है।
PunjabKesari

एनीमिया के लक्षण क्या हैं?

शुरुआत में एनीमिया के लक्षण हल्के होते हैं, इसलिए लोग इन्हें गंभीरता से नहीं लेते।
थकान और कमजोरीः सबसे सामान्य लक्षण लगातार थकान, पर्याप्त आराम करने के बाद भी कमजोरी महसूस होना है। कई महिलाएं पूरे दिन सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस करती हैं।
त्वचा की चमक कम होना: त्वचा का पीला पड़ना भी एनीमिया का संकेत है। चेहरे, होंठों और आंखों की अंदरूनी पलकों में पीलापन दिखाई दे सकता है।
चक्कर और सिरदर्द: कुछ महिलाओं को चक्कर आना, सिरदर्द या अचानक कमजोरी महसूस होती है। सीढ़ियां चढ़ने या थोड़ा काम करने पर सांस फूलना भी एक सामान्य लक्षण है।फो
कस की कमी: अगर फोक्स करने में कमी हो रही हैं, दिल की धड़कन तेज होना, हाथ-पैर ठंडे रह रहे हैं तो यह भी एनीमिया का संकेत हो सकता है।
बाल और नाखून कमजोर होना: बालों का झड़ना और नाखूनों का कमजोर होना भी आयरन की कमी से हो सकता है। कई बार नाखून चम्मच जैसे आकार के हो जाते हैं।
मिट्टी-बर्फ या चॉक खाने की इच्छा होना: कुछ लोगों में बर्फ, मिट्टी या चॉक जैसी चीजें खाने की इच्छा होती है। यह गंभीर आयरन की कमी का संकेत हो सकता है।
PunjabKesari

एनीमिया की पहचान कैसे करें ?

ब्लड टेस्ट की मदद से एनीमिया की सही जांच हो सकती हैं हालांकि कुछ संकेत भी पहचाने जा सकते हैं जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। समय पर जांच और इलाज से एनीमिया की समस्या जल्दी ठीक हो सकती है। जैसेः
अगर आंखों की अंदरूनी पलकें हल्की गुलाबी की जगह सफेद या बहुत पीली दिखें।
अगर हर समय थकान महसूस हो और आराम करने के बाद भी शरीर में एनर्जी ना रहे।
सीढ़ियां चढ़ने, तेज चलने या हल्का काम करने पर ज्यादा सांस फूलना भी एनीमिया का संकेत हो सकता है।
नाखूनों का रंग फीका पड़ना, उनका टूटना या चम्मच जैसा आकार होना भी आयरन की कमी को दर्शाता है।

एनीमिया के रोगी क्या खाएं ?

एनीमिया से बचने में सही खानपान बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, सरसों और बथुआ आयरन के अच्छे स्रोत हैं। इन्हें नियमित अपनी डाइट में शामिल करें।
दालें, चना, राजमा और बीन्स शरीर को आयरन और प्रोटीन दोनों देते हैं। अंकुरित अनाज भी फायदेमंद होते हैं।
नॉन वेजिटेरियन लोग अंडा और चिकन खा सकते हैं। ये शरीर में जल्दी आयरन बढ़ाने में मदद करते हैं।
गुड़, खजूर, किशमिश और अनार जैसे खाद्य पदार्थ भी खून बढ़ाने में सहायक हैं। इन्हें डाइट में शामिल करें।
विटामिन सी भी आयरन के अवशोषण को बढ़ाता है इसलिए नींबू, संतरा, आंवला और अमरूद जैसे फल खाएं।
भोजन के तुरंत बाद चाय या कॉफी ना पीएं। इससे भी आयरन सही तरीके से अवशोषित नहीं हो पाता।

हेल्दी आदतें अपनाना जरूरी

एनीमिया में सिर्फ दवाई नहीं अच्छी लाइफस्टाइल को अपनाना भी जरूरी है। समय पर संतुलित भोजन करें जिसमें आयरन, प्रोटीन और विटामिन से भरपूर चीजें शामिल हो। 


 

Related News