23 APRTHURSDAY2026 5:26:04 PM
Beauty

टैनिंग से चेहरा हो गया है डार्क, इन देसी नुस्खों से तुरंत होगा गोरा, ऐसे करें अप्लाई

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 23 Apr, 2026 04:09 PM
टैनिंग से चेहरा हो गया है डार्क, इन देसी नुस्खों से तुरंत होगा गोरा, ऐसे करें अप्लाई

नारी डेस्क: गर्मी आते ही सबसे बड़ी समस्या होती है त्वचा का खराब होना। तेज धूप की वजह से चेहरे पर टैनिंग हो जाती है, जिससे चेहरा एकदम डल और बेजान लगने लगता है। ये आपकी खूबसूरती पर एक दाग की तरह होता है। चेहरे, हाथ और पैरों पर टैनिंग न सिर्फ आपकी खूबसूरती को प्रभावित करती है, बल्कि आत्मविश्वास को भी कम कर देती है। इसे हटाने और गर्मी में भी गोल्डन ग्लो पाने के लिए आप कुछ घरेलू और देसी नुस्खे अपना सकते है। जिसका आप की स्किन पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। चलिए जानते है टैनिंग हटाने के देसी नुस्खे...

टैनिंग हटाने के सबसे प्रभावी घरेलू तरीके

टैनिंग (Tanning) हटाने के लिए सबसे असरदार देशी नुस्खों बनाने का सामान हमारे किचन से ही हमें मिल जाता है। जैसे- बेसन-हल्दी-दही, नींबू और शहद, कच्चा दूध और एलोवेरा जेल। ये घरेलू उपाय मृत त्वचा को हटाकर त्वचा की प्राकृतिक रंगत वापस लाने में मदद करते हैं।

PunjabKesari

1. टैनिंग हटाकर चेहरा खूबसूरत बनाने के लिए बेसन, हल्दी और दही/दूध 2 चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी, 1 चम्मच दही (या दूध) और थोड़ा गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे 15-20 मिनट लगाकर धो लें।

2. नींबू और शहद का मिश्रण एक Natural Bleach है। इसे बनाने के लिए 1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद मिलाकर टैनिंग वाली जगह पर 15 मिनट के लिए लगाएं। ये सारी टैनिंग हटाकर चेहरों को सुंदर बनाएंगा और आप पहले की तरह ग्लो करने लगेंगे।

PunjabKesari

3. आलू का रस/पल्प: आलू भी हमारी स्किन से टैन हटाने में काफी मदद करता है। आलू को कद्दूकस करके उसका रस या पेस्ट त्वचा पर लगाएं, यह प्राकृतिक ब्लीचिंग का काम करता है।

4. कच्चा दूध: कचा दूध हमारे चेहरे की सारी धूल- मिट्टी हटा देता है। आप चेहरे और हाथों पर कच्चे दूध से मसाज करें, यह टैनिंग को दूर करने के साथ त्वचा को नमी देता है।

PunjabKesari

5. एलोवेरा जेल: ताजा एलोवेरा जेल रात में लगाकर छोड़ दें और सुबह धो लें।

6. खीरा और गुलाब जल: खीरे के रस में गुलाब जल मिलाकर लगाने से त्वचा को ठंडक मिलती है और टैनिंग कम होती है। 
 

Related News