23 APRTHURSDAY2026 1:22:51 PM
Nari

न्यूयॉर्क में नीता अंबानी का शाही अंदाज़: दो साल में बनी जामदानी साड़ी ने खींचा सबका ध्यान

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 23 Apr, 2026 12:15 PM
न्यूयॉर्क में नीता अंबानी का शाही अंदाज़: दो साल में बनी जामदानी साड़ी ने खींचा सबका ध्यान

नारी डेस्क:  देश की जानी-मानी बिजनेसवुमन नीता अंबानी को कौन नहीं जानता। नीती अंबानी हमेशा आपनी साड़ी और फ़ैशन को लेकर सूर्खिओं में होती हैं। बता दें कि नीती अंबानी  एक बार  फिर अपने खूबसूरत और शाही साड़ी लुक को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने न्यूयॉर्क में टाइम 100 समिट में खास जामदानी साड़ी पहनी थी। इस साड़ी को दो साल में तैयार किया गया था। चालिए आपको बताते इस इस साड़ी कि खासियत के बारे में। 

टाइम100 समिट में सादगी और शान का मेल

न्यूयॉर्क में आयोजित टाइम100 समिट में नीता अंबानी ने शिरकत की, जहां उन्होंने मंच पर टाइम मैगज़ीन की सीईओ जेसिका सिबली के साथ बातचीत की। इस खास मौके पर उनका लुक बेहद आकर्षक था और उन्होंने पूरी तरह से भारतीय परंपरा को ग्लोबल मंच पर पेश किया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Swadesh Online (@swadesh_online)

पश्चिम बंगाल की दो साल में बनी खास जामदानी साड़ी

इस मौके पर उन्होंने स्वदेश ब्रांड की पारंपरिक जामदानी साड़ी पहनी थी, जो पश्चिम बंगाल की फुलिया में तैयार की गई थी। इस साड़ी को पद्मश्री सम्मानित बुनकर बीरेन कुमार बसाक ने लगभग 24 महीनों में हाथ से बुना है। क्रीम रंग की इस साड़ी में ट्राइबल मोटिफ्स, कथात्मक डिज़ाइन और मछली जैसे शुभ प्रतीक बॉर्डर पर बेहद खूबसूरती से उकेरे गए हैं। हर डिटेल को इतनी बारीकी से बुना गया है कि यह साड़ी एक कला के नमूने जैसी लगती है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें:  पलक तिवारी के ग्लैमरस लुक ने जीता दिल, रेड फेदर मिनी ड्रेस में छाया जलवा

पल्लू में छुपी कहानी और कला की बारीकी

इस साड़ी का पल्लू सिर्फ कपड़ा नहीं बल्कि एक कहानी बयान करता है। इसमें मानव आकृतियां, जानवर और पत्तियों के डिज़ाइन को इस तरह उकेरा गया है कि हर पैटर्न अपने आप में एक भाव और संस्कृति को दर्शाता है। यह पूरी साड़ी बंगाल की टेक्सटाइल विरासत का एक बेहतरीन उदाहरण मानी जा रही है।

PunjabKesari

ज्वेलरी और पूरा लुक

Nita Ambani अपने शानदार ज्वेलरी कलेक्शन के लिए भी जानी जाती हैं। इस बार उन्होंने तीन लेयर वाला मोतियों का हार पहना, जिसे पन्ना और हीरे के झुमकों के साथ स्टाइल किया गया था। इसके अलावा उन्होंने एक बड़ा पन्ना जड़ा हुआ अंगूठी, मोती और पन्ना वाली चूड़ियां और एक रत्नों से सजी घड़ी भी पहनी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हल्का मेकअप, हरी बिंदी और सटल स्टाइल अपनाया, जिसने उनकी सादगी में भी शाही अंदाज़ जोड़ दिया।

सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नीता अंबानी का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उनकी साड़ी, ज्वेलरी और पूरे लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं। खास बात यह रही कि इस लुक के जरिए उन्होंने भारतीय हैंडलूम और कारीगरी को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर खास पहचान दिलाई है।

PunjabKesari


 

Related News