18 APRSATURDAY2026 6:08:52 PM
Nari

आखिर अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदता जाता हैं सोना? जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 18 Apr, 2026 03:59 PM
आखिर अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदता जाता हैं सोना? जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व

नारी डेस्क:  अक्षय तृतीया को हिंदू धर्म में बेहद ही पवित्र दिन माना जाता है। यह हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। बता दे कि  इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त के किया जा सकता है। खासतौर पर धन, सुख और समृद्धि के लिए किए गए उपाय और टोटके इस दिन बेहद ही प्रभावशाली माने जाते हैं। अगर आप इस पावन दिन पर सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो घर पर सिर्फ 10 रुपये की यह चीज ले आएं, इससे आप पर पूरा साल मां लक्ष्मी की खूब कूपा बरसेगी। चालिए आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से बताते हैं की आखिर अक्षय तृतीया पर क्यों खरीदता जाता हैं सोना? 

Akshaya Tritiya क्यों मानी जाती हैं ख़ास 

बता दे की जिन लोगो को नहीं अक्षय तृतीया के बारे में तो अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक बहुत ही शुभ और पवित्र दिन माना जाता है। यह हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है। “अक्षय” शब्द का मतलब होता है जो कभी खत्म न हो, यानी इस दिन किए गए अच्छे काम, दान-पुण्य या खरीदी को हमेशा बढ़ने वाला और फल देने वाला माना जाता है।

Akshaya Tritiya 2025: इस दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, मानी जाती हैं अशुभ

इस साल कब मनाई जाएगी अक्षय तृतीया 

आपको बता दे कि  इस साल अक्षय तृतीया 19 अप्रैल रविवार को मनाई जाएगी। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, सालभर के महत्वपूर्ण मुहूर्त और दिनों में अक्षय तृतीया भी शामिल हैं।  बता दे की अक्षय तृतीया हमेशा  हर साल वैशाख मा​ह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ती है। अक्षय तृतीया पर लोग खासकर सोना खरीदते हैं. इस दिन प्रॉपर्टी में भी निवेश किया जाता है. सोने की कीमतें अधिक होती हैं,  इस दिन आपको कोई इस भी शुभ काम करने के लिए मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है।  तो यही वजह हैं की लोग इस तिथि को सोना खरीदते हैं।  आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया पर सोना क्यों खरीदते हैं?

अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का क्या है महत्व?

अक्षय तृतीया का दिन हिंदू धर्म में बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन किए गए हर अच्छे काम का फल कभी खत्म नहीं होता। यही वजह है कि लोग इस दिन पूजा-पाठ, दान और नई चीजें खरीदना खास तौर पर शुभ मानते हैं। खासकर सोना खरीदने की परंपरा इस दिन से गहराई से जुड़ी हुई है।

धार्मिक नजरिए से क्यों खास है सोना खरीदना

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, अक्षय तृतीया पर किया गया स्नान, दान और पूजा अक्षय यानी कभी न खत्म होने वाला पुण्य देता है। “अक्षय” का मतलब ही होता है जिसका क्षय न हो। इसी कारण लोग इस दिन अच्छे काम करते हैं ताकि उसका शुभ फल लंबे समय तक मिलता रहे। सनातन परंपरा में माता लक्ष्मी को धन और वैभव की देवी माना जाता है। सोना, चांदी, घर या अन्य संपत्ति को भी उनका ही स्वरूप माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि जिन लोगों के पास ये चीजें होती हैं, उन पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।

ये भी पढ़ें: टीवी इंडस्ट्री को बड़ा झटका! कैंसर से जंग हार गए मशहूर एक्टर, इमोशनल पोस्ट ने सबको रुलाया

 

सोना खरीदने के पीछे आर्थिक कारण 

धार्मिक महत्व के साथ-साथ सोना खरीदने का एक व्यावहारिक पहलू भी है। सोना हमेशा से एक सुरक्षित निवेश माना गया है। लोग अक्षय तृतीया या धनतेरस जैसे मौकों पर सोना खरीदते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर यह उनके काम आ सके। घर में रखे सोने के आभूषण सिर्फ सजावट के लिए नहीं होते, बल्कि मुश्किल समय में आर्थिक सहारा भी बनते हैं। जरूरत पड़ने पर इन्हें बेचकर या गिरवी रखकर पैसे जुटाए जा सकते हैं। यही वजह है कि इसे एक मजबूत पूंजी के रूप में देखा जाता है। इसके अलावा, सोने की कीमत समय के साथ बढ़ती रहती है। आज खरीदा गया सोना आने वाले महीनों या सालों में ज्यादा कीमत पर बेचा जा सकता है, जिससे यह एक अच्छा निवेश विकल्प बन जाता है।

PunjabKesari

स्त्री धन के रूप में सोने की अहमियत

भारतीय परंपरा में सोने के गहनों को “स्त्री धन” कहा जाता है। शादी-ब्याह या अन्य शुभ अवसरों पर महिलाओं को सोना दिया जाता है, जो उनके लिए आर्थिक सुरक्षा का एक माध्यम होता है। यह सिर्फ आभूषण नहीं, बल्कि एक तरह की बचत भी होती है, जो भविष्य में काम आ सकती है।

सोना न खरीद सकें तो क्या करें?

हर किसी के लिए सोना खरीदना संभव नहीं होता, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप इस दिन कुछ भी न करें। अगर बजट कम है, तो चांदी खरीदना भी शुभ माना जाता है। चांदी की कीमत सोने से कम होती है, इसलिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकती है। इसके अलावा, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पीतल, तांबा, साबुत धनिया, गोमती चक्र, झाड़ू या श्रीयंत्र जैसी चीजें खरीदना भी शुभ माना जाता है। इनका संबंध माता लक्ष्मी और कुबेर से जोड़ा जाता है और इन्हें घर में समृद्धि लाने वाला माना जाता है। अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि आस्था और समझदारी दोनों का मेल है। जहां एक तरफ यह धार्मिक रूप से शुभ माना जाता है, वहीं दूसरी तरफ यह भविष्य के लिए सुरक्षित निवेश भी साबित होता है। हालांकि, सबसे जरूरी बात यह है कि आप अपनी क्षमता के अनुसार ही खरीदारी करें और इस दिन अच्छे कर्मों पर भी ध्यान दें।

Related News