23 MAYSATURDAY2026 5:51:54 AM
Life Style

बच्चा करने से अच्छा कुत्ते पालो! नहीं लगती मेहनत, आखिर क्यों कहां Shefali Shah ने ऐसा

  • Edited By Monika,
  • Updated: 18 May, 2026 04:28 PM

नारी  डेस्क : बच्चे मत पालो कुत्ते पाल लो...Shefali Shah के इस बयान ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। आखिर Shefali Shah ने ऐसा क्यों कहा, आइए बताते है। Shefali Shah ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बच्चों के पेरेंट्स संग बदलते रिश्तों पर बात की। उन्होंने जवान लड़कियों को एक नसीहत दी और कहा कि उन्हें जल्दबाजी में शादी नहीं करना चाहिए। पहले खुद को अच्छी तरह समझे, आगे कहा कि “कम उम्र में शादी मत करो। पहले खुद को समझो, लोगों से मिलो और उन्हें जानो, फिर ऐसा बड़ा फैसला लो। जीवन के बड़े फैसले जल्दबाजी में नहीं लेने चाहिए। उन्होंने कहा- बच्चों से ज्यादा लोगों को “कुत्ते पालने चाहिए”, क्योंकि वे बिना शर्त प्यार करते हैं।

PunjabKesari

शादी पर सलाह देते हुए शेफाली ने कहा कि अगर आप शादी पर यकीन रखते हैं तो मेरा यकीन मानिए, ये बहुत ही मेहनत का काम है। शादी करके पीछे हटना ठीक नहीं है, इसलिए कृपया ऐसा मत करिए। आपको तो ये तक नहीं पता कि आपकी पंसद क्या है क्या नहीं। तो भगवान के लिए ऐसा मत करिए। लोगों से मिलिए, उन्हें समझिए और इसके बाद ही तय कीजिए कि आप इस शख्स के साथ जिंदगीभर रह सकते हैं या नहीं। तब तक के लिए सब्र रखिए।

बता दें कि होस्ट लिली ने बताया कि वह 37 साल की हैं और अभी तक शादी नहीं कि हैं। इस पर शेफाली ने मजाकिया अंदाज में कहा- 'मुझे पता है कि मैं इसके लिए ट्रोल होने वाली हूं, लेकिन मैं कहना चाहूंगी कि बच्चे पैदा मत करो, कुत्ते पाल लो। क्योंकि जिंदगी में बिना शर्त सबसे ज्यादा प्यार कुत्ते ही देते हैं।

PunjabKesari

बता दें की शेफाली की पहले टेलीविजन एक्टर हर्ष छाया से शादी हुई थी। हालांकि, चार साल बाद दोनों अलग हो गए। बाद में, 2000 में, शेफाली ने Film Producer विपुल अमृतलाल शाह से शादी कर ली। इस कपल के दो बेटे हैं, आर्यमन और मौर्य। एक एक्ट्रेस और मां होने के अलावा, शेफाली जानवरों के प्रति अपने प्यार के लिए भी जानी जाती हैं। उनके पास दो साइबेरियन हस्की कुत्ते हैं और वह अक्सर इंस्टाग्राम पर उनके साथ प्यारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। अपनी एक पुरानी पोस्ट में, एक्ट्रेस ने बताया था कि काम के बाद घर लौटने पर उनके पालतू जानवर उन्हें गले लगाते हैं और प्यार से चूमते हैं। शेफाली को आखिरी बार 'दिल्ली क्राइम सीजन 3' में देखा गया था। बता दें की इस समय संजय लीला भंसाली की आगामी फिल्म में एक अहम किरदार निभाती हुई दिखेंगी।

 

Related News