30 JULTHURSDAY2026 11:50:30 PM
Nari

Pre-School  में 23 महीने के मासूम को दूसरे बच्चे ने काटा 25 बार, दर्द से तड़प रहे बच्चे को नहीं बचाना आया कोई

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 27 Jun, 2026 04:42 PM
Pre-School  में 23 महीने के मासूम को दूसरे बच्चे ने काटा 25 बार, दर्द से तड़प रहे बच्चे को नहीं बचाना आया कोई

नारी डेस्क: महाराष्ट्र के प्री-स्कूल से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे देखकर बच्चों के माता- पिता की चिंताएं बढ़ सकती हैं। यहां सिर्फ ढाई साल के एक बच्चे ने 23 महीने यानी कि दो साल से छोटे बच्चे को 25 बार काटा। हैरानी तो इस बात की है कि डेकेयर स्टाफ़ ने चोटों को 'बस खरोंच' बताया और माता-पिता को 10 लाख रुपये देने की पेशकश की ताकि वह अपने बच्चे के जख्मों को भुलाकर उनकी स्कूल को बदनाम होने से बचा लें

PunjabKesari
यह घटना 22 जून को शहर के CIDCO इलाके में मौजूद 'फर्स्टक्राई इंटेलीटॉट्स' प्री-स्कूल में हुई। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है और पुलिस ने डेकेयर के छह कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों के मुताबिक, बच्चे की  मां, जो एक वकील हैं, ने उसे सुबह करीब 10:30 बजे डेकेयर में छोड़ा था। रिपोर्ट के अनुसार, CCTV फुटेज में एक महिला केयरटेकर चार छोटे बच्चों के साथ बैठी दिख रही है, जो एक कमरे के अंदर खेल रहे थे।

PunjabKesari
लगभग 30 मिनट बाद बच्चों में से एक ने कमरे से बाहर निकलने की कोशिश की। केयरटेकर ने पहले तो उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बाद में वह उस बच्चे को लेकर बाहर चली गई और कथित तौर पर बाकी तीन छोटे बच्चों को बिना किसी बड़े की देखरेख के कमरे में ही बंद कर दिया।  फुटेज में बच्चे डरे हुए और रोते हुए दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि वे बंद दरवाज़ा खोलने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान, कथित तौर पर एक बच्चे ने 23 महीने के लड़के को बार-बार काटना शुरू कर दिया, जबकि एक और बच्चा डर के मारे खड़ा रहा। अधिकारियों के मुताबिक, सुबह 11 बजे से 11:30 बजे के बीच करीब 15 मिनट तक बच्चे को लगभग 25 बार काटा गया।


फुटेेज में देखा गया कि बच्चा रोता रहा लेकिन कोई भी टीचर या स्टाफ मेंबर उसे बचाने के लिए नहीं आया। बताया जा रहा है कि बच्चा करीब 45 मिनट तक दर्द से रोता रहा, उसके  बच्चे के चेहरे, नाक, होंठ, छाती, पीठ और पैरों पर चोटें आईं।  माता-पिता का आरोप है कि स्कूल ने उन्हें घटना के बारे में तुरंत जानकारी नहीं दी। उनका कहना है कि उनसे दोपहर करीब 2 बजे संपर्क किया गया, जब वे अपने बेटे को लेने पहुंचे थे। 


परिवार के अनुसार प्रिंसिपल ने शुरू में उनसे कहा था कि बच्चे को सिर्फ़ मामूली खरोंचें आई हैं। हालांकि, उसके कपड़े हटाने के बाद, उन्होंने देखा कि बच्चे को बुरी तरह काटा गया था।  माता-पिता की शिकायत के बाद, पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनमें डेकेयर के CEO शुभम माहेश्वरी, मैनेजर मंगेश मुसाले और वैभव सावडे, प्रिंसिपल कंचन येवले और महिला केयरटेकर शामिल हैं। माता-पिता का यह भी आरोप है कि स्कूल मैनेजमेंट ने उन्हें 10 लाख रुपये और बच्चे के लिए तीन साल की मुफ्त शिक्षा देने की पेशकश की, अगर वे पुलिस में शिकायत न करने के लिए मान जाएं। उन्होंने यह भी दावा किया कि मैनेजमेंट ने उनसे कहा- "आप हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते।"

Related News