नारी डेस्क: गर्मियों के मौसम में पसीने के कारण शरीर से जरूरी मिनरल्स और पानी तेजी से निकल जाते हैं जिसकी बजह से शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन की दिक्कत हो जाती है। इस मौसम में अपने शरीर को हाइड्रेट करने के लिए पानी के साथ हमें पानी बाले फल , नारियल पानी , नींबू पानी जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स का सहारा भी लेना चाहिए । हालांकि कुछ लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं जिनमे केमिकल और आर्टिफीसियल फ्लेवोर्स को मिलाकर एक उम्दा स्वाद तैयार किया जाता है और लोग अपने परिवार और मेहमानों को शौक से कार्बोनेटेड ड्रिंक्स पिलाते हैं लेकिन इन ड्रिंक्स के लगातार उपयोग से शुगर और पेट सहित अन्य अनेक समस्याएं खड़ी हो जाती हैं । गर्मियों के मौसम में शरीर को तरोताजा रखने के लिए अनेक हेल्दी ड्रिंक्स उपलब्ध होते हैं जोकि शरीर में पानी की कमी दूर करते हैं और आपको अन्दर से मजबूत भी रखते हैं ।
पानी
जब आपको प्यास लगे तो समझिये की शरीर में पानी की कमी पहले ही हो चुकी है।गर्मियों में जब भी आपका शरीर डिहाइड्रेट होना शुरू करता है तो आप आलसी और सुस्त महसूस करने लगते हैं । शरीर में तरल पदार्थों की हल्की सी कमी भी आपका मूड खराब कर सकती है । एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए इसका कोई पैमाना तय नहीं है । यह आपकी ऊंचाई , बजन , जेंडर, सक्रियता और स्वास्थ्य पर निर्भर करता है। स्वास्थ्य के माहिरों की माने तो एक आदमी को औसतन 8 -10 गिलास पानी पीना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को 10 गिलास पानी पीना चाहिए जबकि स्तनपान करबाने बाली महिलाओं को कम से कम 12 गिलास पानी पीना चाहिए । दिन में हर दो घण्टे में एक गिलास पानी पीना चाहिए ।आपको स्पोर्ट्स ड्रिंक से परहेज करना चाहिए क्योंकि इसमें बिद्यमान तत्व आपका शुगर का स्तर बढ़ा सकते हैं और आपको नुक्सान झेलना पड़ सकता है । स्पोर्ट्स ड्रिंक उन लोगों को पीना चाहिए जोकि जिम आदि में लम्बे समय तक गहन एक्सरसाइज आदि करते हैं और जिन्हे पसीना आता है । पानी में कोई भी शुगर या कैलोरी आदि नहीं मिलाई जाती जिसकी वजह से आप दिन भर पानी पी सकते यही सादे पानी में खीरा , निम्बू ,पुदीना आदि मिलाकर इसका स्वाद बढ़ाया जा सकता है जिससे इसे पीना सहज हो सकता है । पानी की बोतल हमेशा अपने नज़दीक रखिये। दुबारा उपयोग में आने बाली पानी की बोतल अपने साथ रखिए ताकि इसे रिफिल किया जा सके।

पानी वाले फल
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पानी वाले फलों का सेवन बेहतर होता है क्योंकि इनमे प्रकृतिक शुगर , फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं। यह हाइड्रेशन के साथ साथ शरीर को गर्मी और सूरज की धूप से होने वाले नुकसान से भी सुरक्षा प्रदान करते हैं। ज्यादातर फलों में पानी की अधिकता के साथ ही विटामिन , मिनरल और एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं । तरबूज में 92% पानी होता है जबकि स्ट्रॉबेरी में 91%, खरबूजे में 90%, और आड़ू में 89% पानी होता है। यह फल हाइड्रेशन के साथ ही शरीर को विटामिन सी , विटामिन ए , पोटैसियम आदि भी प्रदान करते हैं जिससे शरीर में ऊर्जा मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता विक्सित होती है।
आप अपनी दिनचर्या में हल्का सा बदलाब करके इन फलों को रोजाना अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं ।आप फ्रूट सलाद या स्नैक्स बना कर सुबह के नाश्ते में ले सकते है ।इन फलों को दही , दूध ,सब्जियों आदि में ब्लेंडर से पीस कर स्मूदी बना कर उपयोग कर सकते हो जिससे यह अधिक स्वास्थ्य बर्धक और पौष्टिक बनता है।दोपहर में इन फलों के स्लाइस मिड डे ब्रेक के दौरान ले सकते है ।

नारियल का पानी
नारियल पानी प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक पेय है जोकि शरीर को हाइड्रेट करता है जिससे आप उर्जाबान और एक्टिव महसूस करते हैं। यह ना सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है, जो ताजगी और ऊर्जा प्रदान करते हैं। नारियल पानी पीने से थकान और कमजोरी दूर होती है और यह पाचन क्रिया को भी सुधारता है । नारियल पानी दिन के किसी भी समय पिया जा सकता हैए लेकिन आयुर्वेदाचार्य इसे सुबह खाली पेट पीने की सलाह देते हैं ताकि आपको इसका अधिकतम लाभ मिल सके ।
नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होते हैंए जो स्किन को अंदर से ग्लोइंग बनाने में मददगार है। सुबह खाली पेट एक गिलास नारियल पानी पीने से त्वचा हेल्दी और आकर्षक बनती है । नारियल पानी में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। रोजाना एक गिलास नारियल पानी पीने से पेट को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है।
छाछ
गर्मियों में पुदीना छाछ पीने से पेट शांत रहता है और पाचन क्रिया सही रहती है। यह शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन दोनों प्रदान करता है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियमए और विटामिन बी 12 जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ- साथ कमजोरी और थकान को भी दूर करते हैं। छाछ में इलेक्ट्रोलाइट्स तत्व विद्यमान होते हैं जोकि शरीर के वाटर बैलेंस को बनाये रखने में मदद रखते हैं । छाछ में दूध और दही के मुकाबले पानी की मात्रा ज्यादा होती है जबकि फैट और कैलोरी की मात्रा कम होती है। मोनोपौज़ के बाद जिन महिलाओं का स्वभाव चिढ़ चिढ़ा हो जाता है उन्हें निमयित रूप से एक गिलास छाछ का सेवन करना चाहिए ।अगर छाछ के खट्टे स्वाद से आप परेशान रहते हों तो इसमें हल्के.फुल्के मसाले और काला नमक मिला कर आप इसे स्वादिष्ट बना लीजिये।
आइस्ड हर्बल चाय
गर्मियां आ गई हैं तो ऐसे में बार बार गरमा- गरम चाय पीना सेहत के लिए नुकसान दायक सावित हो सकता है । ऐसे में आप एंटी.ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर हर्बल चाय ट्राई कर सकते हैं जोकि सेहत और स्वाद दोनों तरफ से बेहतर सावित होगी हर्बल चाय, खासकर मिंट और ग्रीन टी गर्मियों में बहुत फायदेमंद होती है।

यह न केवल शरीर को हाइड्रेट करती हैए बल्कि शांति और ताजगी भी देती है। हर्बल चाय में शहद या कम चीनी का उपयोग करें ताकि यह ज्यादा हेल्दी रहे। हर्बल चाय के साथ साथ आप आइस्ड टी भी उपयोग कर सकते हैं जोकि आपको तरोताजा रखेगी।आइस्ड टी में हर्बल चाय के अतिरिकत कुछ कूलिंग और रिफ्रेशिंग चीजों को भी शामिल किया जाता है।
दिन में एक हर्बल आइस टी के सेवन से उच्च रक्तचत , शुगर और तनाव को नियन्त्रित करने में मदद मिलती है। हर्बल आइस टी तुलसी, दालचीनी, मुलेठी, पुदीना , लौंग , काली मिर्च आदि से बनती है । आप कैमोमाइल, पेपरमिंट, या हिबिस्कस की आइस टी बनाकर भी पी सकते हैं। इससे ना केवल आप अधिक रिलैक्स फील करते हैं बल्कि पाचन के लिए भी इन्हें काफी अच्छा अच्छा माना जाता है।
लेखिका - अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ