04 JUNTHURSDAY2026 10:50:33 PM
Nari

Diet भी कर रहे और Exercise भी, Belly Fat फिर भी नहीं जा रहा तो आपको ये समस्या

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 04 Jun, 2026 08:23 PM
Diet भी कर रहे और Exercise भी, Belly Fat फिर भी नहीं जा रहा तो आपको ये समस्या

नारी डेस्कः कुछ लोग अक्सर शिकायत करते हैं कि वह बहुत एक्सरसाइज और डाइटिंग कर रहे हैं फिर भी उनके पेट की चर्बी कम नहीं हो रही तो आपको बता दें कि इसके पीछे हर बार कारण वसा नहीं होती, पेट में सूजन रहना भी इसकी एक बड़ी वजह है।  अगर पेट की चर्बी (abdominal fat) कम नहीं हो रही है, तो उसका कारण हमेशा सिर्फ़ अधिक वसा (fat) नहीं होता। कई लोगों में पेट फूला हुआ (bloating) या सूजा हुआ दिखाई देता है, जिससे पेट बड़ा लगता है, भले ही शरीर में वसा उतनी न हो। यहां आपको समझना होगा कि पेट की सूजन और पेट की चर्बी दो अलग-अलग चीज़ें हैं।

पेट की सूजन (Bloating) क्या है?

पेट की सूजन वह स्थिति है जिसमें पेट भरा हुआ, तना हुआ या सामान्य से अधिक बड़ा महसूस होता है। यह आमतौर पर गैस, पाचन संबंधी समस्याओं, पानी रुकने (water retention) या कुछ बीमारियों के कारण होती है।

पेट की सूजन होने के प्रमुख कारण

गैस बनना

बहुत जल्दी-जल्दी खाना, खाते समय अधिक हवा निगलना, कार्बोनेटेड ड्रिंक (सोडा, कोल्ड ड्रिंक), बीन्स, चना, राजमा, गोभी जैसी चीज़ें जो गैस बनाती है।
PunjabKesari

कब्ज़ (Constipation)

जब मल पूरी तरह बाहर नहीं निकलता, तो आंतों में दबाव और गैस बढ़ जाती है। इससे कब्ज की समस्या भी होती है। 

भोजन असहिष्णुता (Food Intolerance)

कुछ लोगों को दूध से (लैक्टोज असहिष्णुता), गेहूं या ग्लूटेन से, कुछ लोगों को आर्टिफिशयल स्वीटरनर से समस्या हो सकती है।

आंतों के बैक्टीरिया का असंतुलन

आंतों में अच्छे और बुरे बैक्टीरिया का संतुलन बिगड़ने पर गैस और सूजन बढ़ सकती है।

पानी रुकना (Water Retention)

अधिक नमक खाना
हार्मोनल बदलाव
पर्याप्त पानी न पीना

तनाव और चिंता

तनाव पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है और पेट में भारीपन या सूजन पैदा कर सकता है।

कुछ बीमारियां

लगातार सूजन होने पर निम्न स्थितियां भी कारण हो सकती हैं: जैसे इरीटेबल बाउल सिंड्रोम (Irritable Bowel Syndrome), Celiac Disease, Inflammatory बाउल डिसीज (Bowel Disease), लिवर डिसीज (Liver Disease), हाइपोथायराइड (Hypothyroidism)

पेट की सूजन के लक्षण

अगर आपके पेट में किसी तरह की सूजन है तो आपको इस तरह के लक्षण दिखाई देंगे। 
पेट फूला हुआ दिखना।
पेट में भारीपन।
गैस बनना या डकार आना।
पेट में खिंचाव या कसाव महसूस होना।
पेट दर्द या ऐंठन।
कब्ज़ या दस्त।
भोजन के बाद पेट अचानक बढ़ जाना।

पेट की सूजन और पेट की चर्बी में अंतर

पेट की सूजन  होगी तो दिनभर में आकार बदल सकता है, सुबह कम, शाम को अधिक हो सकती है। पेट तना हुआ महसूस होता है।गैस या पाचन से जुड़ी हो सकती है। पेट की चर्बी  में पेट का आकार धीरे-धीरे बदलता है। सुबह-शाम लगभग समान लगता है। पेट नरम और चर्बीयुक्त लगता है। अतिरिक्त कैलोरी और वसा संचय से जुड़ी हो सकती है। 

बचाव और उपाय

सबसे पहले तो भोजन धीरे-धीरे और चबाकर खाएं।
बहुत अधिक नमक कम करें।
कोल्ड ड्रिंक और सोडा से बचें।
एक साथ बहुत अधिक भोजन न करें।
ये नोटिस करें कि आपको किस तरह का भोजन सूजन देता है।

पर्याप्त पानी पिएं। आमतौर पर दिनभर में पर्याप्त पानी पीने से कब्ज़ और पानी रुकने की समस्या कम हो सकती है।
फाइबर का संतुलित सेवन करें। फल, सब्जियां, साबुत अनाज, फाइबर बढ़ाएं, लेकिन अचानक बहुत ज्यादा न बढ़ाएं।
नियमित व्यायाम में तेज़ चलना, साइकिल चलाना और योग करें। व्यायाम आंतों की गति और गैस निकलने में मदद करता है।
नींद और तनाव प्रबंधन को कम करें ये सबसे जरूरी है। 7–9 घंटे की नींद लें। फिजिकल एक्टिविटी बढ़ाएं।

कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

यदि पेट की सूजन कई सप्ताह तक बनी रहे,
लगातार बढ़ रही हो
वजन अचानक कम हो रहा हो
मल में खून आए
तेज़ पेट दर्द हो
उल्टी या निगलने में कठिनाई हो तो डॉक्टर से जांच करानी चाहिए, क्योंकि यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है।

याद रखने वाली बातें 

यदि आपका पेट कम नहीं हो रहा तो पहले यह समझना ज़रूरी है कि वह वास्तव में चर्बी है या सूजन। सूजन अक्सर दिनभर में बदलती रहती है, जबकि चर्बी धीरे-धीरे बढ़ती या घटती है। इसके लिए एक्सपर्ट की सलाह ली जा सकती है। 

Related News