30 MAYSATURDAY2026 12:59:23 AM
Life Style

गर्मी में लग जाए Loose Motion तो तुरंत करें ये काम, जल्द मिलेगा आराम

  • Edited By Monika,
  • Updated: 29 May, 2026 05:18 PM
गर्मी में लग जाए Loose Motion तो तुरंत करें ये काम, जल्द मिलेगा आराम

नारी डेस्क : भीषण गर्मी और हीटवेव का असर सिर्फ शरीर की थकान या ज्यादा पसीना आने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह पाचन तंत्र को भी गंभीर रूप से असर करता है। गर्मियों में कई लोगों को अचानक दस्त, पेट दर्द, उल्टी और कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं, जिन्हें अक्सर सामान्य मानकर नजरअंदाज कर दिया जाता है। लेकिन डॉक्टरों के अनुसार, तेज गर्मी और लू शरीर में ऐसे बदलाव पैदा करती है, जो डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

क्या लू लगने से हो सकते हैं Loose Motion?

डॉक्टर के मुताबिक, हीटवेव के दौरान शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने लगती है। ज्यादा पसीना आने के कारण शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे पाचन तंत्र प्रभावित होता है। डिहाइड्रेशन  (Dehydration) के कारण पेट में गड़बड़ी, दस्त, ऐंठन और कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार यह स्थिति हीट एग्जॉशन (Exhaustion) के लक्षणों के साथ भी दिखाई देती है।

PunjabKesari

डाइजेस्टिव सिस्टम पर कैसे असर डालती है Heatwave?

डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादा गर्मी शरीर के फ्लूइड बैलेंस को बिगाड़ सकती है और आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पर भी असर डालती है। हीटवेव के दौरान शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स (Electrolytes) जैसे सोडियम, पोटेशियम, क्लोराइड की कमी होने लगती है, जिससे पाचन प्रक्रिया कमजोर पड़ सकती है। इसी वजह से कई लोगों को दस्त, पेट दर्द, ऐंठन और डायरिया जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

यें भी पढ़ें : क्या इंटरकोर्स के तुरंत बाद युरिन पास करने से Pregnancy के चांस कम हो जाते हैं?

किन लोगों को ज्यादा खतरा?

हीटवेव और तेज गर्मी का सबसे ज्यादा खतरा बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को होता है। इन लोगों के शरीर में पानी की कमी जल्दी होने लगती है और इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता भी कम होती है। यही वजह है कि गर्मियों में इन्हें डिहाइड्रेशन, डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याएं होने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए डॉक्टर ऐसे लोगों को गर्म मौसम में खास सावधानी बरतने और शरीर को हमेशा हाइड्रेट रखने की सलाह देते हैं।

PunjabKesari

लू और डायरिया से कैसे बचें?

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी माना जाता है। 
इसके लिए, पर्याप्त मात्रा में साफ पानी पिएं
ताजा और घर का बना खाना खाएं
बासी और बाहर का खाना खाने से बचें
तरबूज, खीरा और खरबूजा जैसे पानी से भरपूर फल खाएं
जरूरत पड़ने पर ORS का इस्तेमाल करें।

यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन

नोट : विशेषज्ञों का कहना है कि अगर दस्त के साथ तेज कमजोरी, चक्कर, बुखार या लगातार उल्टी हो रही हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। गर्मी में शरीर की छोटी समस्याओं को नजरअंदाज करना कई बार गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है।

Related News