01 JUNMONDAY2026 4:25:52 PM
Life Style

गर्मियां में आपके भी बालों से आती हैं बदबू तो करें ये काम

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 30 May, 2026 05:50 PM
गर्मियां में आपके भी बालों से आती हैं बदबू तो करें ये काम

नारी डेस्क: गर्मी और उमस का मौसम सिर्फ शरीर ही नहीं, बालों के लिए भी कई परेशानियां लेकर आता है। तेज धूप, पसीना, धूल-मिट्टी और प्रदूषण की वजह से स्कैल्प पर गंदगी जमा होने लगती है, जिससे बालों से अजीब सी बदबू आने लगती है। कई बार लोग नियमित रूप से शैंपू करने के बावजूद इस समस्या से परेशान रहते हैं। खासकर लंबे बालों वाली महिलाओं के लिए यह परेशानी ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि बालों में नमी और पसीना लंबे समय तक बना रहता है। अगर आपके बाल भी जल्दी बदबू करने लगते हैं और आप इस वजह से असहज महसूस करती हैं, तो कुछ आसान घरेलू उपाय आपकी मदद कर सकते हैं।

आखिर बालों से बदबू क्यों आने लगती है?

स्कैल्प पर पसीना, अतिरिक्त तेल (Sebum), धूल और बैक्टीरिया जमा होने की वजह से बालों में दुर्गंध पैदा हो सकती है। कई बार फंगल इंफेक्शन, डैंड्रफ या लंबे समय तक गीले बाल बांधकर रखने से भी यह समस्या बढ़ जाती है। इसलिए सिर्फ बाल धोना ही काफी नहीं होता, बल्कि स्कैल्प की सही देखभाल करना भी जरूरी है।

गर्मियों में बाल नहीं होंगे Oily, इस्तेमाल करें घर में बने ये 3 हेयरमास्क

एलोवेरा से दूर हो सकती है बालों की बदबू

एलोवेरा को त्वचा और बालों दोनों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें Vitamin A, Vitamin C, Vitamin E और Vitamin B12 जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो स्कैल्प को साफ रखने और बालों को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। एलोवेरा में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण स्कैल्प पर जमा गंदगी और बैक्टीरिया को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे बदबू की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है। ताजा एलोवेरा जेल निकालकर एक कटोरी में रखें। अब इसे सीधे स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं। लगभग 20 से 30 मिनट तक इसे लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैंपू से बाल धो लें। नियमित इस्तेमाल से स्कैल्प फ्रेश महसूस होने लगता है।

ये भी पढ़ें: Vitamins की कमी हैं तो Body में नजर आऐगे ये लक्षण

शिकाकाई का नुस्खा भी है बेहद असरदार

पुराने समय से ही शिकाकाई को बालों की देखभाल के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह बालों को प्राकृतिक रूप से साफ करने के साथ-साथ स्कैल्प को भी स्वस्थ रखने में मदद करता है। अगर बालों से बार-बार बदबू आती है, तो शिकाकाई का घरेलू हेयर पैक काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

ऐसे तैयार करें हेयर पैक

इसके लिए शिकाकाई, आंवला, करी पत्ते और गुड़हल के फूल को रातभर पानी में भिगो दें। अगले दिन इन सभी चीजों का बारीक पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं और करीब 30 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद हल्के शैंपू से बाल धो लें। यह पैक स्कैल्प की गहराई से सफाई करने के साथ-साथ बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी मदद करता है।

PunjabKesari

इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर बालों से लगातार बदबू आती है तो केवल घरेलू नुस्खों पर निर्भर न रहें। समय-समय पर बालों को साफ रखें, गीले बालों को लंबे समय तक बांधकर न रखें और ज्यादा केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से बचें। साथ ही पर्याप्त पानी पीना और संतुलित आहार लेना भी बालों की सेहत के लिए जरूरी है। गर्मियों और उमस के मौसम में बालों से बदबू आना एक आम समस्या है, लेकिन सही देखभाल और कुछ आसान घरेलू उपायों की मदद से इससे छुटकारा पाया जा सकता है। एलोवेरा और शिकाकाई जैसे प्राकृतिक उपाय न केवल बदबू कम करने में मदद करते हैं, बल्कि बालों को स्वस्थ और मजबूत भी बनाते हैं। अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो किसी त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लेना बेहतर रहेगा।  

 

Related News