16 APRTHURSDAY2026 7:57:22 PM
Life Style

Jubin Nautiyal ने गुपचुप की शादी, बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 16 Apr, 2026 04:47 PM
Jubin Nautiyal ने गुपचुप की शादी, बचपन की दोस्त को बनाया हमसफर

नारी डेस्क:  जाने माने  मशहूर गायक सिंगर जुबीन नौटियाल को आज कौन नहीं जनता हर कोई उनकी बहतरीन आवाज़ का दीवाना हैं। उनके फैंस को जान कर काफी हैरानी और ख़ुशी होगी सिंगर जुबीन नौटियाल अब जीवन का नया अध्याय शुरू करने वाले हैं। बता दे की सिंगर ने गुपचुप उत्तराखंड की पहाड़ियों के बीच अपनी स्कूल फ्रेंड संग शादी कर ली है।  फैंस यह खबर सुनकर बेहद खुश हुए। 

अपनी स्कूल की दोस्त से की शादी

बता दे कि मशहूर गायक Jubin Nautiyal ने अपनी स्कूल की दोस्त से शादी कर ली है।  यह शादी उन्होंने चोरी छुपे की हैं। बता दे उनकी शादी अपने होमटाउन उत्तराखंड में हुई और शादी में  सिर्फ परिवार के करीबी लोग ही शामिल थे।  जुबिन ने इस खबर पर अभी कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन खबरें तेजी से वायरल रही है।  

PunjabKesari

दोस्ती से शुरू हुई थी कहानी

जुबिन का जन्म उत्तराखंड में हुआ और वहीं उनकी शुरुआती पढ़ाई भी हुई। स्कूल के दिनों में उनकी एक खास दोस्त से अच्छी दोस्ती हो गई थी। धीरे-धीरे यह दोस्ती और गहरी होती गई और समय के साथ दोनों के बीच प्यार भी हो गया। हालांकि, उन्होंने अपने इस रिश्ते को लंबे समय तक सबकी नजरों से दूर ही रखा।

सादगी भरी शादी

खबरों के मुताबिक, जुबिन ने अपनी इसी बचपन की दोस्त से बेहद सादगी के साथ शादी कर ली है। यह शादी उत्तराखंड में उनके होमटाउन में हुई, जहां सिर्फ परिवार और करीबी लोग ही शामिल हुए। शादी की रस्में भी बहुत ही सिंपल तरीके से पहाड़ी माहौल में पूरी की गईं। जुबिन हमेशा से अपने परिवार और जड़ों से जुड़े रहे हैं, इसलिए उन्होंने अपने खास दिन को भी अपने घर के बीच ही मनाना पसंद किया।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें: 54 की तब्बू ने फिर मारी बाजी, सादगी ने जीता दिल, फीका पड़ा वामिका का लुक

खास रिश्ता, खास समझ

चूंकि दुल्हन उनकी स्कूल फ्रेंड रही हैं, इसलिए दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते और समझते हैं। यही वजह है कि उनका रिश्ता इतना मजबूत बन पाया और अब शादी के रूप में एक नई शुरुआत कर रहा है।

फैंस की खुशी

जुबिन की शादी की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें बधाइयों से भर दिया। कई लोग इस बात से खुश हैं कि उन्होंने अपने सच्चे प्यार को चुना। कुछ फैंस तो यह भी कह रहे हैं कि अब उनकी आवाज में और भी ज्यादा मिठास आ जाएगी, क्योंकि उनकी जिंदगी में खुशियों का नया अध्याय शुरू हो गया है।

PunjabKesari

कुल मिलाकर, जुबिन नौटियाल की यह लव स्टोरी एक खूबसूरत मिसाल बन गई है, जिसमें दोस्ती, प्यार और सादगी तीनों की झलक साफ दिखाई देती है।
 

Related News