04 MAYMONDAY2026 7:18:58 PM
Life Style

शर्म आनी चाहिए... राहुल गांधी से शादी के Rumours पर गुस्सा फूटा कंगना का, जमकर लगाई क्लास

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 04 May, 2026 04:12 PM
शर्म आनी चाहिए... राहुल गांधी से शादी के Rumours पर गुस्सा फूटा कंगना का, जमकर लगाई क्लास

नारी डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका कोई बयान नहीं, बल्कि उनके नाम से फैलाई गई एक झूठी अफवाह है। जैसे ही इस फेक न्यूज़ पर उनकी नजर पड़ी, उन्होंने खुलकर नाराजगी जाहिर की और जिम्मेदार लोगों को कड़ी फटकार लगाई।आइए आपको बताते हैं क्या हैं पूरा मामला क्यों गुस्से से लाल हुई कंगना। 

मीम पेज ने फैलाई फर्जी खबर

पूरा मामला एक मीम पेज से जुड़ा है, जिसने कंगना रनौत के नाम से एक झूठा बयान वायरल किया। इस फर्जी पोस्ट में दावा किया गया कि अगर राहुल गांधी किसी राजनीतिक दल में शामिल होते हैं, तो कंगना उनसे शादी करने को तैयार हैं। यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर फैलने लगी, जिसके बाद कंगना ने इस पर कड़ा रिएक्शन दिया।

PunjabKesari

“शर्म आनी चाहिए…”कंगना का तीखा जवाब

कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि इस तरह की झूठी और घटिया अफवाहें फैलाना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ उनकी छवि को नुकसान पहुंचता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि राजनीति में महिलाओं के प्रति सम्मान की कितनी कमी है। कंगना ने इस पूरे मामले को सिर्फ एक अफवाह तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे एक बड़े मुद्दे से जोड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं इस बात का उदाहरण हैं कि सार्वजनिक जीवन में महिलाओं को किस तरह से टारगेट किया जाता है और उनकी छवि के साथ खिलवाड़ किया जाता है।

ये भी पढ़ें:  कजिन ने की थी गन्दी हरकत , प्रेग्नेंसी के डर से खाती थीं पपीता, कनिका मान का चौंकाने वाला खुलासा

सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को दिया जवाब

कंगना ने साफ तौर पर कहा कि इस तरह के कंटेंट बनाने वालों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने ट्रोल्स और फेक न्यूज फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। वहीं, अगर उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। उनकी फिल्म क्वीन के सीक्वल को लेकर भी चर्चा तेज है, जिसे नए नाम के साथ पेश किया जा सकता है। इस फिल्म को विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं और इसकी शूटिंग का शेड्यूल भी तय किया जा चुका है। इस पूरे मामले के जरिए कंगना रनौत ने साफ कर दिया कि वह झूठी खबरों और अफवाहों को नजरअंदाज करने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने एक बार फिर दिखाया कि अपनी छवि और सम्मान को लेकर वह किसी भी तरह की गलत जानकारी के खिलाफ खुलकर आवाज उठाती हैं।

PunjabKesari

Related News