03 MAYSUNDAY2026 10:58:58 PM
Life Style

कजिन ने की थी गन्दी हरकत , प्रेग्नेंसी के डर से खाती थीं पपीता, कनिका मान का चौंकाने वाला खुलासा

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 03 May, 2026 05:16 PM
कजिन ने की थी गन्दी हरकत , प्रेग्नेंसी के डर से खाती थीं पपीता, कनिका मान का चौंकाने वाला खुलासा

नारी डेस्क: टीवी और ओटीटी की चमक-दमक के पीछे कई बार ऐसे सच छिपे होते हैं, जो दिल को झकझोर देते हैं। ऐसी ही एक भावुक कहानी सामने आई है टीवी एक्ट्रेस कनिका मान की, जो इन दिनों ‘Naagin 7’ को लेकर चर्चा में हैं। कनिका ने अपने बचपन से जुड़ा एक ऐसा दर्द साझा किया है, जिसने उनकी जिंदगी पर गहरा असर डाला।

बचपन में हुई घटना ने तोड़ दिया था मनोबल

एक इंटरव्यू में कनिका मान ने बताया कि बचपन में उनके साथ उनके ही एक कजिन ने गलत हरकत की थी। उस समय वह काफी छोटी थीं और इस घटना को समझ नहीं पाई थीं, लेकिन इसका असर उनके मन और सोच पर लंबे समय तक रहा। कनिका ने बताया कि वे छुट्टियों में अक्सर रिश्तेदारों के घर जाती थीं, जहां यह घटना उनके साथ हुई। डर और असमंजस की वजह से उन्होंने यह बात किसी को नहीं बताई।

PunjabKesari

प्रेग्नेंसी के डर से खाने लगी थीं पपीता

कनिका ने बताया कि उस उम्र में उन्हें प्रेग्नेंसी और शरीर से जुड़ी चीजों की सही जानकारी नहीं थी। उन्होंने घर में सुना था कि पपीता खाने से प्रेग्नेंसी में परेशानी हो सकती है, इसी डर के चलते वह लगातार पपीता खाने लगी थीं ताकि उन्हें कभी ऐसा डर न सताए। उन्होंने कहा कि उस समय वह स्कूल में थीं और कई गलत धारणाओं के कारण उनके मन में डर बैठ गया था।

ये भी पढ़ें:   पोलो खेलने की शौकीन, बेलबॉटम पैंट पहनने वाली रानी, जिसे कहा जाता था “Beauty with Brain”

परिवार को सालों बाद बताई सच्चाई

कनिका ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने इस घटना के बारे में अपने माता-पिता को काफी सालों बाद बताया। उस समय तक वह मानसिक रूप से काफी संघर्ष कर चुकी थीं, लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने खुद को संभाला और आगे बढ़ने का फैसला लिया।

PunjabKesari

शूटिंग के दौरान भी झेला मानसिक तनाव

कनिका ने वेब सीरीज ‘रुहानियत’ की शूटिंग का एक अनुभव भी साझा किया। एक रोमांटिक किसिंग सीन के दौरान वह काफी असहज हो गई थीं और रोने लगी थीं। उनके को-एक्टर अर्जुन बिजलानी भी इस स्थिति से हैरान रह गए थे।
बाद में कनिका ने उन्हें समझाया और माफी भी मांगी। इस घटना ने यह दिखाया कि बचपन के अनुभव कैसे लंबे समय तक मानसिक असर डाल सकते हैं।

आज बन चुकी हैं आत्मविश्वास की मिसाल

कनिका मान ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और ज़ी टीवी के शो ‘गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा’ से उन्हें पहचान मिली। आज वह टीवी इंडस्ट्री में एक मजबूत और आत्मविश्वासी कलाकार के रूप में जानी जाती हैं। वह अब अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में एक खास पहचान बना चुकी हैं और कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं, जिनमें ‘Naagin 7’ भी शामिल है।
 

PunjabKesari

Related News