13 AUGTHURSDAY2026 12:49:12 AM
Life Style

म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, 47 की उम्र में मशहूर म्यूजिक कंपोजर का हुआ निधन

  • Edited By Monika,
  • Updated: 10 Aug, 2026 05:50 PM
म्यूजिक इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका, 47 की उम्र में मशहूर म्यूजिक कंपोजर का हुआ निधन

नारी डेस्क : मनोरंजन और म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। मलेशिया के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर ली जे वान (Lee Jae Wan) का 47 साल की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने 9 अगस्त को आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद मलेशियाई म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। हालांकि, उनकी मौत की वजह को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

सिंगर मिशा ओमर ने दी श्रद्धांजलि

ली जे वान के निधन की जानकारी सिंगर मिशा ओमर ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ली के साथ बिताए कई यादगार पलों की तस्वीरें शेयर कीं। इनमें दोनों को अलग-अलग मौकों पर साथ देखा जा सकता है। एक तस्वीर में दोनों स्टेज पर साथ नजर आ रहे हैं। मिशा ने एक पोस्ट के साथ माइकल जैक्सन के मशहूर गाने 'Gone Too Soon' को भी शेयर किया। उन्होंने ली को याद करते हुए भावुक संदेश लिखा कि वह उन्हें हमेशा अपने दिल में याद रखेंगी। उनकी पोस्ट के बाद फैंस भी भावुक हो गए और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे।ली जे वान और मिशा ओमर लंबे समय से साथ काम कर रहे थे। ली ने मिशा के 2020 में रिलीज हुए गाने 'Tanpa Relamu' को कंपोज किया था। इसके अलावा 2025 में हुए मिशा के एक कॉन्सर्ट में उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी संभाली थी। दोनों की प्रोफेशनल बॉन्डिंग को मलेशियाई म्यूजिक इंडस्ट्री में काफी सराहा जाता था।

PunjabKesari

कई बड़े कलाकारों के साथ किया काम

ली जे वान ने अपने करियर के दौरान मलेशिया के कई लोकप्रिय गायकों और संगीत कलाकारों के साथ काम किया। उनके चर्चित कामों में दातुक सेरी सिती नूरहलिज़ा के गाने Penghiburku से जुड़ा काम भी शामिल बताया जाता है। इसके अलावा उन्होंने अनवर ज़ैन के साथ Selamat Malam, आइना अब्दुल के साथ Imaji और दयांग नूरफाइज़ा के साथ Akhirnya Bahagia जैसे प्रोजेक्ट्स पर भी काम किया। ली जे वान मलेशिया के चर्चित म्यूजिक प्रोजेक्ट 'Empat Live' से भी जुड़े रहे। पिछले साल कुआलालंपुर में आयोजित इस म्यूजिक इवेंट में उन्होंने म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इस प्रोजेक्ट में मलेशिया के कई जाने-माने कलाकारों ने हिस्सा लिया था।

यें भी पढ़ें : फैटी लिवर की दुश्मन हैं ये 5 हरी सब्जियां, खाते ही घटने लगेगा फैट और सूजन

इंडस्ट्री ने जताया दुख

ली जे वान के निधन की खबर सामने आने के बाद मलेशियाई म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने उन्हें याद किया। सिंगर दयांग नूरफाइज़ा और अनवर ज़ैन समेत कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी। अनवर ज़ैन ने ली को याद करते हुए उनके टैलेंट, संगीत और दोस्ती के लिए आभार जताया और उनके निधन को इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान बताया। बता दें की ली जे वान ने अपने संगीत के जरिए मलेशियाई म्यूजिक इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई थी। बतौर कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर उन्होंने कई लोकप्रिय कलाकारों के साथ काम किया। 47 साल की उम्र में उनका निधन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनके साथी कलाकार और फैंस उनके संगीत और यादों के जरिए उन्हें हमेशा याद रखेंगे।

Related News