14 AUGFRIDAY2026 2:59:59 AM
Life Style

35 की उम्र में भी बेदाग ग्लो! जानें Kiara Advani की खूबसूरती और फिटनेस का राज

  • Edited By Monika,
  • Updated: 31 Jul, 2026 01:54 PM
35 की उम्र में भी बेदाग ग्लो! जानें Kiara Advani की खूबसूरती और फिटनेस का राज

नारी डेस्क :  बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री कियारा आडवाणी आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी शानदार एक्टिंग, ग्लैमरस अंदाज और बेहतरीन फैशन सेंस के साथ-साथ कियारा अपनी ग्लोइंग स्किन, फिट बॉडी और नैचुरल ब्यूटी के लिए भी खूब पसंद की जाती हैं। एक बेटी की मां बनने के बाद भी उनकी फिटनेस और खूबसूरती देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है। आखिर ऐसा क्या है जो कियारा की त्वचा को हमेशा चमकदार और उन्हें इतना फिट बनाए रखता है? तो उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं कियारा आडवाणी के आसान लेकिन असरदार ब्यूटी और फिटनेस सीक्रेट्स, जिन्हें आप भी अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं।

दिन की शुरुआत नींबू पानी से करती हैं

कियारा अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने से करती हैं। उनका मानना है कि यह शरीर को हाइड्रेट रखने और दिनभर तरोताजा महसूस कराने में मदद करता है। इसके अलावा वह पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं, जिससे त्वचा में निखार बना रहता है और शरीर हाइड्रेटेड रहता है।

PunjabKesari

हेल्दी ब्रेकफास्ट है पहली पसंद

कियारा के नाश्ते में अक्सर ओट्स, सेब, संतरा और बेरीज जैसे फल शामिल होते हैं। ये पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ उन्हें दिनभर एनर्जी देने के साथ-साथ त्वचा को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं।

यें भी पढ़ें : दिल को लंबे समय तक हेल्दी रखना है तो रोज खाएं ये 1 फल, नहीं आएगा Heart Attack

 

हेल्दी स्नैक्स और घर का खाना

वर्कआउट के बाद कियारा ब्रेड और पीनट बटर खाना पसंद करती हैं। कई बार वह इसमें सेब के स्लाइस डालकर हेल्दी सैंडविच भी बनाती हैं। लंच में वह घर का बना खाना, रोटी, सब्जी और स्प्राउट्स खाना पसंद करती हैं। साथ ही वह ज्यादा नमक और चीनी से परहेज करती हैं।

PunjabKesari

होममेड स्किन केयर पर भरोसा

कियारा अपनी त्वचा की देखभाल के लिए घरेलू उपायों को प्राथमिकता देती हैं। चेहरे पर नारियल के दूध से मसाज करना उन्हें पसंद है, जिससे त्वचा मुलायम और हाइड्रेटेड बनी रहती है।

यें भी पढ़ें : इस राज्य में बढ़ा HIV संक्रमण का खतरा, 66 हजार से ज्यादा चपेट में युवा आए

 

बालों की देखभाल भी है खास

बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखने के लिए कियारा सप्ताह में दो बार नारियल तेल से हल्की मसाज करती हैं। उनका मानना है कि नियमित ऑयलिंग बालों की चमक और मजबूती बनाए रखने में मदद करती है।

PunjabKesari

सनस्क्रीन और मॉइस्चराइजर कभी नहीं भूलतीं

कियारा बिना मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन लगाए घर से बाहर नहीं निकलतीं। इसके अलावा रात में सोने से पहले भी वह अपना स्किनकेयर रूटीन जरूर फॉलो करती हैं ताकि त्वचा स्वस्थ और चमकदार बनी रहे।

नोट: अपनी त्वचा या स्वास्थ्य के अनुसार कोई भी नया रूटीन अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर होता है।

Related News