29 APRWEDNESDAY2026 5:48:28 PM
Life Style

दिल तोड़ देने वाली खबर... नाचते- नाचते न्यूली मैरिड को आ गई मौत, कुछ दिनाें पहले ही हुई थी शादी

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 29 Apr, 2026 04:33 PM
दिल तोड़ देने वाली खबर... नाचते- नाचते न्यूली मैरिड को आ गई मौत, कुछ दिनाें पहले ही हुई थी शादी

नारी डेस्क: मौत कब कहां कैसे आ जाए किसी को नहीं पता। एक नवविवाहिता के साथ भी कुछ ऐसा भी हुआ, जिसकी नाचते- नाचते जान चली गई। राजस्थान के जालोर ज़िले के मोरसिम गांव में एक शादी समारोह में नाच रही एक व्यवसायी की पत्नी का निधन हो गया। उसकी शादी को केवल 4 महीने ही हुए थे, वह ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी जहां उसने दम तोड़ दिया। 

PunjabKesari
यह घटना सोमवार रात बागोड़ा कस्बे में हुई। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया। मृतक दीपू (22) की शादी को अभी सिर्फ़ चार महीने ही हुए थे। उनके पति  दिलीप कुमार, मुंबई में स्टील का कारोबार करते हैं। शादी के बाद दीपू पहली बार अपने मामा-मामी के घर अपने ममेरे भाई-बहनों की शादी में शामिल होने आई थीं। सोमवार रात करीब 9 बजे, बिंदोरी कार्यक्रम के लिए एक DJ लगाया गया था और सभी लोग नाच रहे थे। इसी बीच, दीपू भी डांस फ्लोर पर आ गई और राजस्थानी गानों पर नाचने लगी। 

PunjabKesari
करीब 10 मिनट तक नाचने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचानक जमीन पर गिर पड़ी। वहां मौजूद परिवार के सदस्यों ने उसे संभाला और मोरसिम गांव के सरकारी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने बताया कि दीपू को दिल का दौरा पड़ा था, और दिल की पंपिंग के लिए इंजेक्शन भी दिए गए थे, लेकिन दीपू की सांसें थम गईं। परिवार ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने शव परिवार को सौंप दिया। इस घटना ने पूरे परिवार को तोड़ कर रख दिया। 

Related News