01 MAYFRIDAY2026 2:11:12 PM
Life Style

शादी में DJ पर डांस करते हुए महिला की अचानक मौत! 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 01 May, 2026 12:34 PM
शादी में DJ पर डांस करते हुए महिला की अचानक मौत! 4 महीने पहले ही हुई थी शादी

नारी डेस्क: आजकल ऐसी खबरें अक्सर सुनने को मिल रही हैं, जहां लोग खुशी के माहौल में अचानक जिंदगी की जंग हार जाते हैं कभी डीजे पर डांस करते हुए तो कभी सामान्य दिनचर्या के बीच हार्ट अटैक का शिकार हो जाते हैं। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना राजस्थान के जालोर जिले से सामने आई है, जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। बागोड़ा क्षेत्र के मोरसीम गांव में चल रहे एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डीजे पर नाच रही एक महिला अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। कुछ ही पलों पहले जहां खुशियों और जश्न का माहौल था, वहीं अचानक चीख-पुकार और घबराहट में बदल गया।

ननिहाल में शादी में शामिल होने आई थी महिला

मृतका की पहचान दीपू राजपुरोहित के रूप में हुई है। वह अपने ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई थी। सोमवार (27 अप्रैल) की रात बंदोली कार्यक्रम के दौरान वह अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ डीजे पर नृत्य कर रही थी। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह खुशी का पल अचानक दुख में बदल जाएगा।

ये भी पढ़ें: Daycare में बच्चे छोड़ने वाले Parents एक बार जरूर देखें यह Video, मासूमों का बुरा हाल !

डांस करते-करते अचानक गिरी महिला

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला कुछ समय तक बिल्कुल सामान्य तरीके से डांस कर रही थी। तभी अचानक वह रुक गई और देखते ही देखते जमीन पर गिर पड़ी। पहले तो आसपास मौजूद लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है, लेकिन जब वह उठी नहीं तो परिवार के लोग घबरा गए।

अस्पताल ले जाने के बावजूद नहीं बच सकी जान

घटना के तुरंत बाद परिजन महिला को नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे आगे रेफर कर दिया गया। तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस खबर के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। बताया जा रहा है कि दीपू की शादी करीब चार महीने पहले ही हुई थी। ऐसे में उसकी अचानक मौत ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस घर में कुछ देर पहले तक गीत-संगीत और हंसी-खुशी का माहौल था, वहां अब सन्नाटा पसरा हुआ है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। हर कोई इस अचानक हुई मौत से स्तब्ध है। स्थानीय लोग भी इसे लेकर चिंता जता रहे हैं और अचानक होने वाले हार्ट अटैक या अन्य स्वास्थ्य कारणों पर सवाल उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिला डांस करते हुए अचानक गिरती नजर आ रही है। हालांकि, परिवार इस समय गहरे सदमे में है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Related News