14 JULTUESDAY2026 4:02:02 PM
Nari

महीनों पहले ही सिया-चेतन ने कर ली थी  गुपचुप शादी ! Whatsapp Chat से मिला सबूत

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 07 Jul, 2026 07:26 PM
महीनों पहले ही सिया-चेतन ने कर ली थी  गुपचुप शादी ! Whatsapp Chat से मिला सबूत

नारी डेस्क:  पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या की जांच कर रही पुलिस को संदेह है कि मामले में आरोपी सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने वारदात से कुछ महीने पहले गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। सिया (20) और चेतन (22) पर आरोप है कि उन्होंने अग्रवाल (25) को 18 जून को पुणे जिले के लोहगढ़ किले की पहाड़ी से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी।

PunjabKesari
 अग्रवाल और गोयल की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी। पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा- ''सिया और चेतन के बीच हुई बातचीत के विश्लेषण से पता चलता है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। उनकी शादी के बारे में कुछ अपुष्ट खबरें भी आई हैं। हम इस दावे का सत्यापन कर रहे हैं और यह भी जांच कर रहे हैं कि क्या शादी का कानूनी रूप से पंजीकरण कराया गया था।'' जांचकर्ता अग्रवाल हत्याकांड की कथित साजिश की जांच के तहत आरोपियों से बरामद डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रहे हैं। 

PunjabKesari
इनमें मोबाइल फोन का डेटा और चैट रिकॉर्ड भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने कथित तौर पर अग्रवाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी, क्योंकि वह उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था। जांचकर्ताओं का दावा है कि दोनों ने हत्या की साजिश बेहद सावधानीपूर्वक रची थी और कथित तौर पर वारदात को अंजाम देने से पहले इसका अभ्यास भी किया था। दोनों आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। 
 

Related News