
नारी डेस्क: चक्रवात 'अरनाब' के असर से गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने, हल्की से मध्यम बारिश होने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है। खराब मौसम के कारण करवा चौथ का व्रत रखने वालों के लिए तय समय पर चांद देखना मुश्किल हो सकता है।
यह भी पढ़ें: Paps अपनी सीमाओं का ध्यान रखें... मां हेमा मालिनी की ट्रोलिंग पर ईशा देओल का आया रिएक्शन
खबरों के अनुसारअगले दो दिनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। गुरुवार और शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, साथ ही बारिश और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। अगर गुरुवार रात को आसमान में बादल छाए रहते हैं, तो चांद दिखने के लिए लोगों को बादलों के छंटने का इंतजार करना पड़ सकता है। मौजूदा पूर्वानुमान से यह पक्का नहीं होता कि चांद पूरी रात बादलों के पीछे छिपा रहेगा।
यह भी पढ़ें: इस बार का करवा चाैथ है बेहद खास, बन रहा है चंद्रमा और रोहिणी नक्षत्र का महासंयोग
मौसम में बदलाव के कारण दिल्ली में दिन के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जिससे दिन की गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं, बारिश और तेज हवाओं के असर के चलते सुबह और रात के समय ठंडक महसूस हो सकती है। गुरुवार के लिए जारी किया गया 'येलो अलर्ट' बताता है कि लोगों को मौसम में होने वाले बदलावों को लेकर सतर्क रहना चाहिए, खासकर तेज हवा और बारिश के दौरान। यह पूर्वानुमान न केवल करवा चौथ मनाने वालों के लिए, बल्कि पूरे इलाके में रोजमर्रा के सफर, बाहर के काम-काज और अन्य सार्वजनिक गतिविधियों के लिए भी महत्वपूर्ण है।