28 MAYTHURSDAY2026 1:08:29 AM
Life Style

Pop Star Rihanna का वो किस्सा- एक जोड़ी जूते, घर और टीचर जिसने सब बदल दिया!

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 01 May, 2026 09:19 PM
Pop Star Rihanna का वो किस्सा- एक जोड़ी जूते, घर और टीचर जिसने सब बदल दिया!

नारी डेस्क: रिहाना जो आज हॉलीवुड की पॉप स्टार है, के पास ना तो पैसे की कमी हैं और ना ही शोहरत की लेकिन एक समय ऐसा भी था जब रिहाना के पास स्कूल में पहनने के लिए जूते तक नहीं होते थे। जीवन का एक ऐसा सबक, जिसको रिहाना ने अपने जूतों से समझा और उस सीख को लेकर ही वो आगे बढ़ी, शायद आप उस किस्से के बारे में ना जानते हो चलिए बताते हैं रिहाना के बचपन का वो किस्सा...

बारबाडोस में रिहाना का बचपन गरीबी में बीता, जब वो स्कूल जाती थी तो पैरों में फटे जूते होते थे, एक दिन उनके फटे जूते देख उनकी टीचर मिस रोबर्ट्स ने उनके लिए चुपचाप जूते खरीदे और उन्हें दे दिए। उस समय जूते पहनकर रिहाना खूब रोईं।

PunjabKesari

दयालुता का ये छोटा सा उदाहरण, दशकों तक रिहाना को याद रहा। बहुत सालों बाद जब वो ग्लोबल सुपरस्टार बन गई तब भी रिहाना को यह किस्सा याद रहा और उन्हें पता चला कि उनकी टीचर अब रिटायर्ड हो गई थी और उस समय पैसों की तंगी से भी जूझ रही थी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बिना किसी हिचकिचाहट के रिहाना ने अपनी टीचर को घर खरीदकर दिया और हर महीने उन्हें लगातार फाइनेंशियल सपोर्ट भी दी। मिस रोबर्ट्स जिन्होंने कभी भी, किसी से भी उस जूतों का जिक्र नहीं किया था बस उन्होंने उस समय देखा था कि एक बच्चे को उसकी जरूरत थी।

PunjabKesari

जूतों की एक जोड़ी, उनके द्वारा किया गया दयालुता भरा ये काम रिहाना की जिंदगी का आभार, एक शुक्रिया बन गया। जीवन के इस चक्र में आपका किया एक नेकी भरा काम आपको किस रूप में वापिस मिलेंगा ये कोई नहीं जानता लेकिन ये उदाहरण हमेशा याद रखिए। एक जोड़ी जूते, एक घर और एक टीचर जिसने बहुत कुछ बदल दिया।
 

Related News