13 JULMONDAY2026 9:06:01 PM
Nari

'अगर मैं मर जाऊं, तो मां प्लीज उन्हें बख्शना मत... ' स्कूल टीचर ने पत्नी और ननद से तंग आकर किया सुसाइड

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 13 Jul, 2026 11:28 AM
'अगर मैं मर जाऊं, तो मां प्लीज उन्हें बख्शना मत... ' स्कूल टीचर ने पत्नी और ननद से तंग आकर किया सुसाइड

नारी डेस्क: बेंगलुरु में 25 साल की एक महिला ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली। उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें उसने अपने पति और ससुराल वालों पर प्रताड़ना और उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला ने कथित तौर पर अपने घर में छत के पंखे से लटककर जान देने से पहले एक भावुक सुसाइड नोट में लिखा- "अगर मैं मर जाऊं, तो प्लीज उन्हें बख्शना मत मां।" पुलिस ने सोमवार को बताया कि नोट में उसने अपनी मौत के लिए अपने पति और ननद को जिम्मेदार ठहराया है और उन पर लगातार परेशान करने का आरोप लगाया है।
 

यह भी पढ़ें:  6 साल बाद फिर महामारी जैस हालात! Corona से 2 लोगों की मौत
 

मृतक महिला की पहचान श्वेता के रूप में हुई है, जो चिकमगलूर की रहने वाली थी और कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन इलाके के सुनकदाकट्टे में रह रही थी। वह बेंगलुरु के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। उसने करीब चार महीने पहले लव मैरिज की थी। पुलिस के मुताबिक, श्वेता ने कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हाथ से लिखा हुआ सुसाइड नोट बरामद किया। पुलिस के अनुसार, श्वेता ने रविवार रात करीब 11 बजे अपने घर में छत के पंखे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या की। नोट में श्वेता ने कहा कि पति और ननद द्वारा लगातार परेशान किए जाने की वजह से उसे यह कठोर कदम उठाना पड़ा। उसने लिखा कि कथित दुर्व्यवहार के कारण वह अब जीना नहीं चाहती।


यह भी पढ़ें:  थाईलैंड के पब में दर्दनाक हादसा, म्यूजिक शो के बीच आग लगने से 27 लोगों की हुई मौत
 

नोट में अपनी मां को संबोधित करते हुए श्वेता ने लिखा- "अगर मैं मर जाऊं, तो प्लीज़ उन्हें बख्शना मत, मां।" उसने पछतावा भी जताया और लिखा- "मुझसे गलती हो गई प्लीज़ मुझे माफ कर देना।" उसने आगे लिखा- "मेरी मौत के लिए मेरे पति और उनकी बहन जिम्मेदार हैं। मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है और अब मेरी जीने की कोई इच्छा नहीं है। अगर मैं अपनी जान देने का फैसला करती हूं, तो उन्हें बख्शना मत।" पुलिस ने बताया कि श्वेता ने करीब चार महीने पहले लव मैरिज की थी। इस जोड़े ने बेंगलुरु के कमला नगर स्थित शक्ति गणपति मंदिर में शादी की थी और शादी के बाद से ही वे साथ रह रहे थे। कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कथित सुसाइड नोट ज़ब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि नोट में लगाए गए आरोपों की पुष्टि की जा रही है और जांच के नतीजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related News