06 JULMONDAY2026 8:10:43 PM
Nari

बारिश में जंगली जानवरों से रहें बचकर, अगर सांप काट ले तो  10 मिनट के अंदर कर लेना ये काम

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 06 Jul, 2026 07:03 PM
बारिश में जंगली जानवरों से रहें बचकर, अगर सांप काट ले तो  10 मिनट के अंदर कर लेना ये काम

नारी डेस्क: बारिश के मौसम में जंगलों और उनके आसपास का वातावरण बदल जाता है, जिससे  मेंढक, सांप, घोंघे (Snail), और जोक (Leech) जैसे जीव आसानी से बाहर निकलते है। इन दिनों सांप काटने की घटनाएं हर रोज सामने आती है। WHO की एक रिपोर्ट के अनुसार, हर साल दुनिया भर में 54 लाख (5.4 मिलियन) लोगों को सांप काटते हैं।  हर साल कई लोगों की मौत हेल्थ सेंटर ले जाते समय इसलिए हो जाती है क्योंकि उन्हें पीठ के बल लिटाया जाता है और उल्टी या जीभ की मांसपेशियों के लकवे (पैरालिसिस) के कारण उनकी सांस की नली (upper airway) बंद हो जाती है। आज इस आर्टिलकल में हम आपको बताते हैं कि सांप काटने के तुंरत बाद क्या करना चाहिए और क्या नहीं।  

यह भी पढ़ें: शरीर में बार- बार होने वाली गांठ कैंसर है या नहीं? इसके लक्षणों को समझें फिर इलाज करवाएं


सांप के काटने से बचने के उपाय

 सांपों के रहने की जगहों पर जाते समय रबर के जूते और दस्ताने पहनना फायदेमंद हो सकता है। सांप अक्सर छायादार या अंधेरी जगहों पर आराम करते हैं और ठंडक पाते हैं, ऐसी जगहों पर जाने से बचें।  अपने आस-पास पाए जाने वाले सांपों की प्रजातियों और उनके रहने की पसंदीदा जगहों के बारे में जानकारी रखें। अगर सांप को अकेला छोड़ दिया जाए, तो वह किसी को परेशान नहीं करता इसलिए उसे जानबूझकर परेशान ना करें।  सांपों को संभालने के लिए बहुत ज़्यादा अभ्यास और हुनर ​​की ज़रूरत होती है, इसलिए खुद से उन्हें पकड़ने का प्रयास बिल्कुल ना करें। 


सांप के काटने पर किए जाने वाले ज़रूरी काम

-सबसे पास के अस्पताल जाएं क्योंकि सभी सरकारी अस्पतालों में एंटी-वेनम (भारत में पाए जाने वाले 4 सबसे ज़हरीले सांपों के लिए) उपलब्ध होता है। 
-काटने वाली जगह और उसके आस-पास के हिस्से को ढकते हुए पट्टी बांधें। -पट्टी ज़्यादा कसकर नहीं बांधनी चाहिए।
पट्टी बांधते समय एक स्प्लिंट (सहारा देने वाली पट्टी या लकड़ी का टुकड़ा) लगाएं ताकि जोड़ न हिलें।
-बेवजह और तेज़ी से हिलने-डुलने से बचें, इस दौरान चलना या दौड़ना ठीक नहीं है।
-अगर हाथ पर काटा हो, तो बांह पर पट्टी बांधें और कंधे से सहारा देने वाली पट्टी (स्लिंग) लगाएं।

 

यह भी पढ़ें: अकेले Aamir Khan ही नहीं इन सितारों ने भी 3-3 शादियां, एक एक्टर तो 4 बार बना दूल्हा


सांप के काटने के बाद क्या न करें

-ऐसे समय में घबराने से स्थिति और बिगड़ सकती है।
काटने वाली जगह पर कोई कट न लगाएं या खरोंचें नहीं, उसे वैसा ही रहने दें।
-घाव से ज़हर चूसने की कोशिश न करें, यह एक गलत धारणा है और मेडिकल तौर पर सही नहीं है।
-काटने वाली जगह पर आइस पैक न लगाएं।
- कसकर पट्टी या टूर्निकेट (रक्त प्रवाह रोकने वाली पट्टी) न बांधें।
-अल्कोहल, हर्बल दवा या एस्पिरिन ज़हर का इलाज नहीं हैं (मेडिकल तौर पर साबित नहीं हैं)।


ध्यान रखने वाली बातें

सांप तब काटता है जब उसे खतरा महसूस होता है सांप को अकेला छोड़ दें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें, जब तक कि पेशेवर बचावकर्मी वहां न पहुंच जाएं। सांप हमला करने के इरादे से नहीं काटते; काटने की संभावना तब होती है जब कोई दुर्घटना हो या उन्हें उकसाया जाए। लोग तांत्रिकों या स्थानीय वैद्य की बातों में आ जाते हैं जो सांप के काटने के इलाज के लिए जादू-टोने जैसी चीज़ों की सलाह देते हैं, लेकिन यह सच नहीं है।
 

Related News