06 MAYWEDNESDAY2026 1:44:41 PM
Nari

45 की उम्र में हीरोइन बनी कपूर खानदान की बेटी, लेकिन फैशन में छाईं भाभी आलिया भट्ट

  • Edited By Priya Yadav,
  • Updated: 06 May, 2026 12:52 PM
45 की उम्र में हीरोइन बनी कपूर खानदान की बेटी, लेकिन फैशन में छाईं भाभी आलिया भट्ट

नारी डेस्क: कपूर खानदान हमेशा से ही बॉलीवुड में चर्चा का केंद्र रहा है, और इस बार वजह बनीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर। 45 की उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने जा रहीं रिद्धिमा अपनी फिल्म ‘दादी की शादी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में नजर आईं। इस खास मौके पर पूरा कपूर परिवार एक साथ दिखाई दिया, लेकिन जहां सबकी नजरें रिद्धिमा पर टिकी थीं, वहीं आलिया भट्ट अपने स्टाइल से महफिल लूटने में कामयाब रहीं।

स्क्रीनिंग पर दिखा फैमिली का स्टाइलिश अंदाज

इवेंट में रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर के साथ पहुंचीं, जबकि आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर के साथ एंट्री ली। खास बात यह रही कि सभी ने ब्लैक और न्यूट्रल टोन में बेहद क्लासी और सिंपल लुक चुना। बिना ज्यादा ओवरड्रेस हुए भी पूरा परिवार बेहद स्टाइलिश और सलीकेदार नजर आया।

PunjabKesari

रिद्धिमा कपूर का एलिगेंट ब्लैक लुक

अपने डेब्यू की स्क्रीनिंग के लिए रिद्धिमा कपूर ने ब्लैक ऑफ-शोल्डर टॉप के साथ मैचिंग ब्लैक पैंट्स पहनीं। उनके टॉप में बैलून स्लीव्स और हल्का प्लीटेड पैटर्न था, जिसने लुक को सिंपल होते हुए भी थोड़ा खास बना दिया। वहीं लूज फिट ट्राउजर ने उनके पूरे लुक को कंफर्टेबल और रिलैक्स्ड वाइब दी।

मेकअप और एक्सेसरी से जोड़ा ग्लैमर

रिद्धिमा ने अपने लुक को ज्यादा हैवी रखने के बजाय स्मार्ट तरीके से स्टाइल किया। रेड बोल्ड लिपस्टिक ने उनके आउटफिट में एक अलग पॉप ऐड किया। साथ ही गोल्ड नेकपीस, वॉच और हील्स ने उनके लुक को पूरा किया। खुले बालों के साथ उनका अंदाज काफी ग्रेसफुल लगा, लेकिन फिर भी आलिया के सामने उनका लुक थोड़ा फीका पड़ गया।

PunjabKesari

आलिया भट्ट का क्लासी और पावरफुल लुक

अब बात करें आलिया भट्ट की तो उन्होंने ऑल ब्लैक लुक में शानदार एंट्री ली। उन्होंने Chorus ब्रांड की ब्लैक जैकेट पहनी, जिसमें मैंडरिन कॉलर और फ्रंट बटन डिटेल थी। जैकेट को उन्होंने वेस्ट के पास से हल्का ओपन रखा, जिससे अंदर का टॉप और बैगी पैंट्स स्टाइलिश तरीके से फ्लॉन्ट हो सके। उनका पूरा लुक सॉफिस्टिकेटेड और मॉडर्न वाइब दे रहा था।

ये भी पढ़ें: 960 घंटे की मेहनत और 50 कारीगरों का कमाल, मनीष मल्होत्रा के Outfit पर छाया पूरा मुंबई

महंगे एक्सेसरी ने बढ़ाई स्टाइल की चमक

आलिया ने अपने लुक को मिनिमल रखते हुए भी उसमें लक्जरी टच जोड़ा। उन्होंने Gucci का ब्लैक Horsebit स्मॉल शोल्डर बैग कैरी किया, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई जा रही है। इसके साथ Jimmy Choo की ब्लैक पंप्स ने उनके लुक को शार्प और एलिगेंट फिनिश दी। छोटे ईयररिंग्स, रिंग्स और स्ट्रेट मिड-पार्टेड हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को क्लीन और पॉलिश्ड बनाया।

रणबीर कपूर और नीतू कपूर का सिंपल लेकिन स्टाइलिश अंदाज

रणबीर कपूर ने इस मौके पर सेज ग्रीन पोलो टी-शर्ट के साथ हाई-वेस्ट बेज ट्राउजर पहना। उनका लुक कैजुअल होते हुए भी काफी रिफाइंड लगा। वहीं वाइट स्नीकर्स ने उसमें एक कूल टच जोड़ दिया। नीतू कपूर ने ब्राउन टोन के सिंपल राउंड नेक टॉप के साथ क्रीम ट्राउजर कैरी किया। उन्होंने इसे मैचिंग शोल्डर बैग और हील्स के साथ पेयर किया, जिससे उनका लुक बेहद ग्रेसफुल और एलिगेंट नजर आया।

PunjabKesari

क्यों हर मौके पर फिट बैठता है ब्लैक आउटफिट?

ब्लैक कलर हमेशा से फैशन में एक सेफ और स्टाइलिश ऑप्शन माना जाता है। यह कभी आउट ऑफ ट्रेंड नहीं होता और हर मौके चाहे पार्टी हो, ऑफिस या कोई खास इवेंट पर आसानी से फिट हो जाता है। इसके अलावा ब्लैक कलर बॉडी को स्लिम दिखाने में भी मदद करता है और बिना ज्यादा मेहनत के एक क्लासी और पॉलिश्ड लुक देता है।  

 

Related News